सुप्रीम कोर्ट का Youtube चैनल हैक! सामने आया क्र‍िप्‍टोकरेंसी का एंगल

सुप्रीम कोर्ट का ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल आज शुक्रवार को हैक हो गया है। चैनल पर XRP क्र‍िप्‍टोकरेंसी का ऐड दिखाई दे रहा था।

सुप्रीम कोर्ट का Youtube चैनल हैक! सामने आया क्र‍िप्‍टोकरेंसी का एंगल

सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम ने मामले से निपटने के लिए सरकारी एजेंसी NIC से मदद मांगी है।

ख़ास बातें
  • सुप्रीम कोर्ट का Youtube चैनल हैक हुआ
  • एक क्र‍िप्‍टोकरेंसी का ऐड दिखाई दिया
  • चैनल पर लाइव स्‍ट्रीम होती हैं सुनवाईयां
विज्ञापन
Supreme Court Youtube Channel Hacked : सुप्रीम कोर्ट का ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल आज शुक्रवार को हैक हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार, चैनल पर XRP क्र‍िप्‍टोकरेंसी का ऐड दिखाई दे रहा था। खबर लिखने जाने तक चैनल रिकवर नहीं हुआ था। ‘पेज मौजूद नहीं है', ऐसा मैसेज चैनल पर शो हो रहा था। यूट्यूब चैनल पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लाइव स्‍ट्रीम किया जाता है। रिपोर्टों के अनुसार, हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियोज को भी प्राइवेट कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि चैनल पर ‘एक्सआरपी' नाम की क्र‍िप्‍टोकरेंसी का वीडियो लाइव कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों की तरफ से अभी कोई प्रतिक्र‍िया मामले में नहीं आई है। घटना का पता शुक्रवार की सुबह चला। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम ने मामले से निपटने के लिए सरकारी एजेंसी NIC से मदद मांगी है। 

यूट्यूब चैनलों को हैक करने का यह पहला मामला नहीं है। हैकर्स ने दुनियाभर की मशहूर हस्तियों को पहले भी टार्गेट किया है। इंस्टिट्यूशंस को निशाना बनाया गया है। 

जिस क्र‍िप्‍टोकरेंसी का ऐड सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर दिखाया, उससे जुड़े फ्रॉड हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े फ्रॉड के मामलों में लगभग 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इन फ्रॉड की वजह से ट्रेडर्स को 5.6 अरब डॉलर (लगभग 47,029 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइनेंशियल फ्रॉड की कुल शिकायतों में से लगभग 10 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी थी। FBI की क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन के डायरेक्टर, Michael Nordwall ने इस रिपोर्ट में कहा है, "इंटरनेशनल फाइनेंशियल सिस्टम में क्रिप्टोकरेंसीज की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ ही अपराधियों ने भी इसका इस्तेमाल बढ़ाया है।" 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »