क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के एक लाख डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखने से मार्केट में मजबूती का संकेत मिल रहा है

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.15 प्रतिशत की तेजी थी

ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में लगभग 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • Ether का प्राइस लगभग 2,634 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत से अधिक की है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को तेजी थी। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में लगभग 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी प्रॉफिट था। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की इस मार्केट में दिलचस्पी बढ़ रही है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,05,330 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.15 प्रतिशत की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,634 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Chaninlink, Tether, Ripple, Cardano, Litecoin और BNB के प्राइस भी बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0,47 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.32 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के एक लाख डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखने से मार्केट में मजबूती का संकेत मिल रहा है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत से अधिक की है। रूस ने बिटकॉइन के परफॉर्मेंस से जुड़े स्ट्रक्चर्ड बॉन्ड्स पेश कर अपने इनवेस्टर्स को रेगुलेटेड फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के जरिए डिजिटल एसेट्स में फंड लगाने का मौका दिया है। इसके साथ ही इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ने से क्रिप्टो मार्केट के लिए लंबी अवधि में मजबूती आने का अनुमान है। Ether में कंसॉलिडेशन हो रहा है और यह एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। Ether में अधिक वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट होने पर यह 3,000 डॉलर तक जा सकता है। 

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने बिटकॉइन पर बड़ा दांव लगाने का फैसला किया है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। Trump Media and Technology Group ने बताया है कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखा जाएगा। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी उपलब्ध कराएंगे। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »