China Robot

China Robot - ख़बरें

  • रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
    चीन के बीजिंग में चल रहे World Humanoid Robot Games 2026 में ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने स्पीड के मामले में बड़ा प्रदर्शन किया है। Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की, जबकि Honor के Lightning ने 9.47 सेकेंड का समय दर्ज किया। दोनों रोबोट्स का समय Usain Bolt के 9.58 सेकेंड के मानव 100 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड से तेज रहा। हालांकि, यह आधिकारिक एथलेटिक्स रिकॉर्ड नहीं है क्योंकि रोबोट और इंसान अलग कैटेगरी में आते हैं। दिलचस्प बात यह रही कि तेज दौड़ने के बाद दोनों रोबोट्स को फिनिश लाइन पर रुकने में परेशानी हुई और वे कुशन से टकरा गए।
  • रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
    चीन के बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games यानी ‘Robot Olympics’ से पहले एक ह्यूमनॉइड रोबोट का हादसा चर्चा में है। रेस की प्रैक्टिस के दौरान रोबोट तेज रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ा, लेकिन आखिर में समय पर रुक नहीं पाया और कुशन वाली सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद रोबोट पीछे की तरफ गिर गया और उसके फ्रेम से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। इस साल प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 रोबोट हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं Unitree ने अलग से अपने Superman ह्यूमनॉइड रोबोट की करीब 45.6 kmph की रिकॉर्ड स्पीड का दावा किया है।
  • Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
    चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने Superman नाम का नया ह्यूमैनॉइड रोबोट पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह रोबोट बिना रन-अप के करीब 2 मीटर ऊंची छलांग लगा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 12.66 मीटर प्रति सेकंड बताई गई है, जो करीब 45.6kmph होती है। कंपनी के मुताबिक, यह रफ्तार इंसानों की सबसे तेज दर्ज स्प्रिंट स्पीड से भी ज्यादा है। Superman की लेग लेंथ 0.85 मीटर बताई गई है और इसे तीन महीने से थोड़ा ज्यादा समय में तैयार किया गया है। हालांकि, इन आंकड़ों का अभी स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं हुआ है।
  • Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    Honor Magic 9 सीरीज में तीन मॉडल - Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 8,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
  • 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले (1,216x2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Honor Robot Phone में f/1.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का गिंबल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Honor Robot Phone को Star Trail Silver और Moon Shadow Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
  • चीन ने बना दिया 'घर संभालने वाला' AI रोबोट, इंसानों जैसे करेगा काम, बातें भी करेगा!
    चीनी कंपनी GigaBrain ने Wuhan में अपना पहला जनरल-पर्पज घरेलू रोबोट Shiguang S1 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह रोबोट घर के रोजमर्रा के काम जैसे कपड़े फोल्ड करना, खाना बनाना और टेबल साफ करना कर सकता है। इसके अलावा यह बुजुर्ग लोगों से बातचीत और उनकी मदद भी कर सकता है। Shiguang S1 में कंपनी का खुद का एम्बॉडीड इंटेलिजेंस मॉडल दिया गया है, जिसकी मदद से यह अलग-अलग घरेलू माहौल को समझ सकता है और नए टास्क्स सीख सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें ऐसा सिस्टम दिया गया है जो इंसान या पालतू जानवर से टकराने पर तुरंत रुक जाता है।
  • लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
    बीजिंग में आयोजित ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन में “Lightning” नाम के रोबोट ने 50 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह रोबोट Honor कंपनी ने बनाया है, जिसने हाल ही में रोबोटिक्स सेक्टर में कदम रखा है। इस इवेंट में 100 से ज्यादा रोबोट्स ने हिस्सा लिया और टॉप 3 सभी “Lightning” मॉडल रहे। रेस में ऑटोनॉमस और रिमोट कंट्रोल रोबोट्स दोनों शामिल थे। इस तरह के इवेंट्स को रोबोट्स की बैटरी, मोटर और सॉफ्टवेयर टेस्ट करने का प्लेटफॉर्म भी माना जा रहा है।
  • दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
    ह्यूमनॉइड रोबोट को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। चीन के मकाऊ में रोबोट ने कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला को डरा दिया था। महिला पटाने में लोक येउंग फा युएन आवासीय परिसर के पास टहल रही थी। जब महिला अपना फोन देख रही थी तभी Unitree G1 मॉडल का रोबोट अचानक महिला के पीछे आ कर रुक गया। रोबोट को देखते ही महिला घबरा गई और उस पर जोर से चिल्लाई।
  • चीनी रोबोट डांस और कठिन मार्शल आर्ट कला से कर रहे हैरान, देखें वीडियो
    चीन में रोबोट के परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रोबोट्स ग्रुप डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो चीनी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी द्वारा हाल ही में आयोजित 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का है। यह इवेंट चीन के यिवू शहर में आयोजित किया गया। मगर इस बार यह वार्षिक कार्यक्रम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना, क्योंकि इस दौरान चीनी कंपनियों ने अपने सबसे बेहतरीन ह्यूमनॉइड रोबोट को इसमें शोकेस किया।
  • धूप-धूल में नहीं खड़ा होगा इंसान, चीन का ट्रैफिक संभालेगी रोबोट पुलिस
    AiMOGA Robotics ने चीन के वुहू शहर में Intelligent Police Unit R001 नाम का ह्यूमनॉइड ट्रैफिक रोबोट तैनात किया है। यह रोबोट ट्रैफिक सिग्नल्स, रोड मॉनिटरिंग और बिहेवियरल रिमाइंडर्स जैसे कामों में पुलिस की मदद करेगा। R001 को ट्रैफिक आइलैंड पर लगाया गया है, जहां यह स्टैंडर्ड हैंड सिग्नल्स देकर ट्रैफिक फ्लो बनाए रखने में सहयोग करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद ऑन-ग्राउंड पुलिसकर्मियों का बोझ कम करना और ह्यूमन-रोबोट कोलैबोरेशन को रियल कंडीशंस में टेस्ट करना है।
  • अब बॉर्डर पर रोबोट करेंगे सुरक्षा, खुद बदलेंगे अपनी बैटरी, चीन करने जा रहा अनोखा कारनामा
    Walker S2 को यात्रियों को गाइड करने, काम को सही से मैनेज करने, पेट्रोलिंग ड्यूटी में मदद करने, माल ढोने के काम को मैनेज करने और कमर्शियल सर्विस का सपोर्ट करने के लिए बॉर्डर चेक प्वाइंट पर लगाए जाएगा। Walker S2 का डिजाइन स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स के लिए है। यूबीटेक का यह रोबोट हाई अपटाइम और कठिन कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है।
  • रोबोट बनाएंगे खाना और मैनेज करेंगे रेस्टोरेंट, जानें क्या है पूरा प्लान
    चीन का शंघाई शहर का प्रशासन अब डाइनिंग के भविष्य को लेकर नया प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चलने वाले रेस्टोरेंट्स, ऑटोमैटेड किचेन, रोबोट सर्वर, डाटा वाला मेनू और इंटेलिजेंट सप्लाई चेन शामिल है। यानी कि फूड बिजनेस में एआई और रोबोट सिस्टम भी काम करेगा। शंघाई शहर स्मार्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग करके छोटी खाने की दुकानों को बदलने के प्लान के साथ आगे बढ़ रहा है।
  • 500 से ज्यादा रोबोट्स करेंगे डांस, खेलेंगे फुटबॉल! चीन करा रहा है दुनिया का पहला 'ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स'
    चीन की राजधानी बीजिंग में 15 से 17 अगस्त 2025 तक दुनिया के पहले Humanoid Robot Games का आयोजन हो रहा है, जिसमें 16 देशों की 280 टीमों के 500 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट्स हिस्सा ले रहे हैं। यह इवेंट टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स के क्षेत्र में एक नया माइलस्टोन माना जा रहा है। इसमें रोबोट्स को विभिन्न गेम्स और टास्क में परखा जाएगा, जिससे उनकी स्पीड, सटीकता और AI क्षमताओं का आंकलन होगा।
  • आपको बदलने की जरूरत नहीं, अब रोबोट खुद बदलेगा अपनी बैटरी; यहां देखें वीडियो
    China में रोबोटिक्स सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां लोकप्रिय Walker S2 Humanoid Robot ने अब अपनी बैटरी खुद महज 3 मिनट से भी कम समय में बदलने का कारनामा कर दिखाया है। रोबोट की कार्यक्षमता और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन को अगले लेवल पर ले जाने वाली इस टेक्नोलॉजी का मेन फोकस यही है कि रोबोटिक सिस्टम बिना किसी इंसानी मदद के लगातार शिफ्ट्स में काम कर सकें। Walker S2, जिसे चीन की UBTECH Robotics कंपनी ने डेवलप किया है, अपने आप बैटरी डॉकिंग स्टेशन पर जाता है, बैटरी निकालता है और नई बैटरी लगाकर दोबारा तुरंत काम शुरू कर देता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »