बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games से पहले रेस की प्रैक्टिस के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट फुल स्पीड में दीवार से टकरा गया। हादसे का वीडियो वायरल है।
Photo Credit: X/ @pianhangx
Robot Olympics की रेस ट्रेनिंग के दौरान फुल स्पीड में दीवार से टकराया रोबोट
चीन के बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games यानी ‘Robot Olympics' से पहले एक रोबोट का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेस की प्रैक्टिस के दौरान एक बाइपेडल ह्यूमनॉइड रोबोट तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ ट्रैक के आखिरी हिस्से में पहुंचा, लेकिन समय पर रुक नहीं पाया। इसके बाद रोबोट सीधे सुरक्षा के लिए लगाई गई कुशन वाली दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोबोट का शरीर कमर के पास से बुरी तरह मुड़ गया और उसके फ्रेम से चिंगारियां निकलने लगीं।
वायरल वीडियो में रोबोट को ट्रैक पर काफी तेज रफ्तार से दौड़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, ट्रैक खत्म होने से पहले वह अपनी स्पीड कम नहीं कर पाया और सीधे सामने मौजूद कुशन वाली दीवार से टकरा गया। टक्कर के बाद रोबोट पीछे की तरफ गिर गया और उसके शरीर से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं।
इस दौरान पास में मौजूद ऑपरेटर रोबोट को देखकर निराश नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले भी प्रैक्टिस के दौरान कुछ रोबोट ट्रैक से आगे निकलकर दीवार से टकराए थे। ऐसे हादसों में नुकसान कम करने के लिए आयोजकों ने इस बार ट्रैक के आखिर में कुशन वाली सुरक्षा दीवार लगाई थी।
机器人跑太快不及刹车,撞上垫子后把腰折断了🤯 pic.twitter.com/wwJ4HfgiC5
— 偏航 (@pianhangx) August 20, 2026
World Humanoid Robot Games 2026 का आयोजन 22 से 26 अगस्त तक बीजिंग के National Speed Skating Oval में किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 रोबोट हिस्सा ले रहे हैं। ये रोबोट 16 देशों और छह महाद्वीपों से आए हैं। पिछले साल हुए पहले आयोजन में करीब 280 टीमें और 500 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट शामिल हुए थे।
इस बार प्रतियोगिता का दायरा भी काफी बढ़ाया गया है। कुल 51 इवेंट रखे गए हैं, जिनमें 30 प्रतिस्पर्धी इवेंट और 21 ऐसे इवेंट शामिल हैं, जिनमें रोबोट की वास्तविक दुनिया के काम करने की क्षमता को परखा जाएगा। इनमें दौड़, फुटबॉल, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग और दूसरे खेलों के साथ फैक्ट्री, होटल, घर और लॉजिस्टिक्स से जुड़े काम भी शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता से पहले चीन की रोबोटिक्स कंपनी Unitree ने भी अपने नए ह्यूमनॉइड रोबोट ‘Superman' को पेश कर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कंपनी के मुताबिक, यह रोबोट 12.66 मीटर प्रति सेकंड यानी करीब 45.6 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि रोबोट एक जगह खड़े होकर 2 मीटर तक ऊंची छलांग लगा सकता है।
इस तरह एक तरफ बीजिंग में होने वाले Robot Olympics में हजारों ह्यूमनॉइड रोबोट अपनी स्पीड, बैलेंस और दूसरे काम करने की क्षमता दिखाने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ इन प्रैक्टिस वीडियो से यह भी पता चलता है कि तेज और जटिल मूवमेंट को बिना किसी गलती के कंट्रोल करना अभी भी रोबोटिक्स इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज