• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • चीन में वजन उठाते उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल

चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल

चीन के Robot Olympics में वेटलिफ्टिंग के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट 15 किलो वजन उठाते समय अपना संतुलन खो बैठा और जजों की टेबल की तरफ गिर गया।

चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल

Photo Credit: X/ @WHRGFUN

China Robot Olympics में 15 किलो वजन उठाते समय जजों की टेबल पर गिरा रोबोट

ख़ास बातें
  • 15 किलो वजन उठाते समय रोबोट का बैलेंस बिगड़ गया
  • रोबोट जजों की टेबल की तरफ गिरा, VIDEO वायरल हुआ
  • TianGong ने 16 किलो वजन उठाकर प्रतियोगिता अपने नाम की
विज्ञापन

चीन के बीजिंग में चल रहे World Humanoid Robot Games 2026 में रोबोट्स की क्षमता के साथ-साथ उनकी कमजोरियां भी सामने आ रही हैं। सोमवार को वेटलिफ्टिंग मुकाबले के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट वजन उठाने की कोशिश में अपना बैलेंस खो बैठा और सीधे जजों की टेबल की तरफ जा गिरा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, रोबोट 15 किलो के शुरुआती वजन को उठाने की कोशिश कर रहा था। वजन संभालते समय उसका बैलेंस बिगड़ा और वह जजों की ओर झुकते हुए गिर गया।

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चार ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने हिस्सा लिया था और शुरुआती वजन 15 किलो रखा गया था। एक रोबोट ने बारबेल उठाने की कोशिश की, लेकिन वजन ऊपर ले जाते समय वह अपना संतुलन बनाए नहीं रख सका। इसके बाद रोबोट लड़खड़ाते हुए जजों की टेबल की ओर गिर गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत प्रतियोगिता रोक दी और उस ट्राय को असफल घोषित कर दिया। 

वायरल वीडियो में रोबोट को वजन के साथ संघर्ष करते और फिर जजों की टेबल की तरफ गिरते देखा जा सकता है। वेटलिफ्टिंग मुकाबले में TianGong रोबोट ने 15 किलो से शुरुआत करने के बाद 16 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया और प्रतियोगिता का खिताब जीता।

World Humanoid Robot Games का यह दूसरा संस्करण 22 से 26 अगस्त तक बीजिंग के National Speed Skating Oval यानी Ice Ribbon में आयोजित किया जा रहा है। इस बार 16 देशों की 666 टीमों के 2,056 रोबोट 51 अलग-अलग इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, मार्शल आर्ट्स और वेटलिफ्टिंग के अलावा कई ऐसे मुकाबले भी हैं, जिनमें रोबोट्स की वास्तविक दुनिया के काम करने की क्षमता परखी जा रही है।

वेटलिफ्टिंग का मुकाबला खास तौर पर इसलिए दिलचस्प है क्योंकि वजन उठाना रोबोट के लिए सिर्फ ताकत का नहीं, बल्कि बैलेंस और कंट्रोल का भी टेस्ट है। रोबोट को वजन उठाते समय अपने पैरों, शरीर और हाथों की स्थिति को एक साथ नियंत्रित करना पड़ता है।

इसी प्रतियोगिता में कुछ दिन पहले ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने स्पीड के मामले में बड़ा प्रदर्शन किया था। Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की, जो Usain Bolt के 9.58 सेकेंड के मानव रिकॉर्ड से तेज समय है। हालांकि, इसे आधिकारिक मानव एथलेटिक्स रिकॉर्ड नहीं माना जा सकता, क्योंकि रोबोट और इंसान अलग कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

वहीं, वेटलिफ्टिंग की यह घटना दिखाती है कि रोबोट्स भले ही कुछ क्षेत्रों में इंसानों से आगे निकल रहे हों, लेकिन वजन संभालना, संतुलन बनाए रखना और बदलती परिस्थितियों में शरीर को कंट्रोल करना अभी भी उनके लिए चुनौती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »