Byd Sales

Byd Sales - ख़बरें

  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
    ट्रिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को बढ़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं।
  • Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
    टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( CEO), Elon Musk ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की EV की बिक्री दोगुने से अधिक बढ़ी है। कंपनी ने बताया है कि इस सेगमेंट में उसने अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत किया है। जून में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सबसे अधिक मासिक बिक्री हासिल की है। कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग एक-चौथाई की हो गई है।
  • भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
    देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।
  • भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
    भारत में टेस्ला 22 अप्रैल को नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का मॉडल 3 हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y से मॉडल 3 की पोजिशन नीचे है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी के अन्य मॉडल्स को देश में लाने की कम संभावना है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी इन्हें हटाने की योजना बना रही है। टेस्ला का Cybertruck भी देश में लाया जा सकता है।
  • Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
    कम कॉस्ट वाली इलेक्ट्रिक SUV में स्मॉल बैटरी पैक और सिंगल मोटर सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइस टेस्ला के मॉडल 3 से कम रखा जा सकता है। कंपनी के मॉडल 3 का अमेरिका में शुरुआती प्राइस लगभग 37,000 (लगभग 35 लाख रुपये) का है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला की सेल्स में कमी हुई है। इसका कारण चीन जैसे बड़े मार्केट्स में कॉम्पिटिशन का बढ़ना है।
  • Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
    पिछले कुछ वर्षों में BYD ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में एक्सपैंशन किया है। हालांकि, कंपनी के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। इसने टेक्नोलॉजी के लिहाज से कुछ बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग वाली एक पावरफुल बैटरी को पेश किया था। पिछले वर्ष BYD की लगभग 22.6 लाख EVs की बिक्री की है। टेस्ला की बिक्री लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की है।
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
    देश में कंपनी जल्द ही ऑटोनॉमस ड्राइविंग की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से कम रही है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ा है।
  • Elon Musk की Tesla को लगा बड़ा झटका, ग्लोबल मार्केट में टॉप EV सेलर बनी चीन की BYD
    पिछले वर्ष टेस्ला को पीछे छोड़कर BYD ने ग्लोबल मार्केट में सबसे अधिक EV बेचने की उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इन कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। BYD के अलावा चीन की Geely और MG के EV के प्राइसेज कम होने से भी टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • Tesla ने गुरूग्राम में खोला पहला सुपरचार्जर स्टेशन, 250 Kw की पीक स्पीड
    टेस्ला जल्द ही हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु और जयपुर जैसे बड़े शहरों में चार्जिंग की यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में पहला फुल सेंटर गुरूग्राम में खोला था। कंपनी ने इसके साथ देश में अपनी वॉल्यूम और रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी की है। इस सेंटर में सेल्स, डिलीवरी, कस्टमर सर्विस और सपोर्ट जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराई गई हैं।
  • पाकिस्तान में एंट्री करेगी चाइनीज EV मेकर BYD, अगले वर्ष लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक कार!
    इस चाइनीज EV कंपनी की योजना अगले वर्ष पाकिस्तान में असेंबल की गई अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है। भारत के इस पड़ोसी देश में कंपनी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स की बढ़ती डिमांड का फायदा उठाना चाहती है। पाकिस्तान में असेंबली प्लांट लगाने से BYD को इमर्जिंग मार्केट्स में बढ़ती डिमांड को पूरा करने में आसानी होगी।
  • लंबे इंतजार के बाद कल मुंबई में शुरू होगा Elon Musk की टेस्ला का भारत में पहला शोरूम
    भारत में इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट करने की वजह से कंपनी को लगभग 70 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स चुकाने होंगे। देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जताई थी। अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में टेस्ला की बिक्री घट रही है। कंपनी को चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • भारत में बढ़ी EVs की डिमांड, जून में सेल्स में 28 प्रतिशत का उछाल
    पिछले महीने EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 यूनिट्स की रही है। इसमें इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी का बड़ा योगदान है। इस मार्केट में जल्द अमेरिकी EV मेकर Tesla भी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू कर सकती है। EVs के कुल मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई है।
  • MG Motor की  Windsor EV ने लॉन्च के बाद से पार किया 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा
    पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Windsor Pro पेश किया था। MG Motor ने बताया है कि Windsor EV के लिए मेट्रो शहरों के अलावा टियर टू शहरों से भी मजबूत डिमांड मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बिक्री में गैर-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी लगभग 48 प्रतिशत की है। MG Motor की कुल बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »