Bmw Evs

Bmw Evs - ख़बरें

  • Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 84 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। देश में इससे पहले Ioniq 5 को 72.6 kWh की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया था। नए बैटरी पैक के साथ यह लगभग 690 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज उपलब्ध करा सकती है। इसे ह्युंडई के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव का भी विकल्प है।
  • Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    CLA 200 वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और CLA 250+ वेरिएंट की लगभग 792 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh की बैटरी और रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह बैटरी 240 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे सिर्फ 20 मिनटों तक चार्ज कर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
  • Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
    CLA EV का डिजाइन कूपे जैसा है और इसमें एयरोडायनैमिक एफिशिएंसी पर जोर दिया गया है। इसके फ्रंट में ग्लॉस-ब्लैक सील्ड इल्युमिनिटेड थ्री-प्वाइंट स्टार एलिमेंट के साथ है, जिससे इसे एक अलग लुक मिलता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में एक थिन लाइट स्ट्रिप के साथ कनेक्टेड ट्विन-पॉड LED हेडलैम्प दिए गए हैं। इसके रियर में टेल लैम्प्स को लिंक करने वाली LED लाइट बार है।
  • Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    EQS के अपडेटेड वर्जन में नई 800V टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बैटरी की एफिशिएंसी और रेंज में बढ़ोतरी होती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 122 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं। यह 350 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे सिर्फ 10 मिनटों की चार्जिंग में लगभग 320 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। नई EQS में रियर एक्सल पर टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री
    इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की हिस्सेदारी लगभग 26 प्रतिशत की रही है। जर्मनी की इस ऑटोमोबाइल कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में BMW i7, iX1 LWB और इलेक्ट्रिक Mini शामिल हैं। इस मार्केट में BMW का मुकाबला Mercedes Benz, Audi और बिलिनेयर Elon Musk की Tesla से है।
  • ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू
    BMW की इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण में अब रोबोट मदद करेंगे। फैक्ट्री में उपयोग होने वाले रोबोट का नाम AEON है। इस रोबोट की लंबाई करीबन 1.65 मीटर और वजन लगभग 60 किलोग्राम है। यह रोबोट पहियों का उपयोग करके चलता है, जिससे यह फैक्ट्री के फर्श पर आसान और तेजी से ट्रैवल कर सकता है। BMW इस रोबोट का इस्तेमाल बैटरी असेंबली, स्क्रू कसने और हाई-वोल्टेज EV बैटरी में उपयोग होने वाले पार्ट्स को मैनेज करने जैसे कार्यों में मदद के लिए कर रही है।
  • BMW की भारत में 3 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना, सेल्स में EVs की हिस्सेदारी बढ़ाने का टारगेट
    देश में नए EVs के अलावा BMW की योजना नए व्हीकल्स के लॉन्च या मौजूदा व्हीकल्स के अपग्रेडेड वर्जन लाने की है। देश में कंपनी के EVs का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 60 लाख रुपये का है। कंपनी के सबसे लोकप्रिय EV, iX1 की लोकल असेंबलिंग की जाती है। iX1 का प्राइस लगभग 50 लाख रुपये का है। कंपनी की EVs की बिक्री में iX1 का बड़ा योगदान है।
  • टेस्ला जल्द गुरूग्राम में शुरू करेगी पहला फुल सेंटर, सेल्स बढ़ाने की तैयारी
    देश में कंपनी के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में पेश किया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं।
  • भारत में लॉन्च हुई BMW की इलेक्ट्रिक Mini Countryman SE All4, जानें प्राइस, फीचर्स
    Mini का दावा है कि यह ऑल व्हील ड्राइव EV सिर्फ 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph तक पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग180 kmph की है। Countryman SE All4 की WLTP रेंज लगभग 440 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को DC फास्ट चार्जिंग (130 kW) से केवल 29 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • भारत में Tesla की धीमी रफ्तार, सितंबर में Model Y की सिर्फ 60 यूनिट्स की डिलीवरी
    कंपनी के Model Y की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और इसके शोरूम्स में कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है।
  • Mercedes-Benz ने 39 इंच की हायपरस्क्रीन के साथ लॉन्च की इलेक्ट्रिक SUV GLC EV, जानें रेंज, स्पेसिफिकेशंस
    GLC EV के केबिन में 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen दी गई है। यह मर्सिडीज के किसी व्हीकल में इंस्टॉल की गई सबसे बड़ी स्क्रीन है। इसमें ड्राइवर के डिस्प्ले के साथ पूरा डैशबोर्ड, टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन सिंगल यूनिट में है। इसके साथ ही कंपनी ने स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल के लिए फिजिकल बटंस और नॉब्स को दोबारा पेश किया है।
  • BMW ने पेश किया CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें स्पेसिफिकेशंस
    कंपनी ने CE 04 के नए वेरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। इसे अधिक कलर्स के विकल्पों के साथ लाया गया है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। BMW CE 04 का बेस वेरिएंट हल्के व्हाइट यूनि कलर, ब्लैक-ग्रे सीट और क्लीयर विंडशील्ड के साथ है। इसका Avantgrade वेरिएंट Gravity Blue मैटेलिक पेंट और Sao Paulo येलो के कॉम्बिनेशन के साथ है।
  • भारत में BMW के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में तीन गुना की बढ़ोतरी
    इस वर्ष के पहले तीन महीनों में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन गुणा बढ़ी है। देश के लग्जरी कार मार्केट में BMW का दूसरा स्थान है। इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच कंपनी ने 3,914 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें से 646 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स थे। कंपनी की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग 17 प्रतिशत की है।
  • BMW ने भारत में लॉन्च की X1 LWB इलेक्ट्रिक SUV, 531 किलोमीटर की रेंज
    X1 LWB की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की तमिलनाडु में चेन्नई की फैक्टरी में की जाएगी। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। X1 LWB का डिजाइन कुछ अलग है क्योंकि इसमें बड़ा दिखने वाला बोनट है। इसकी लंबाई 4,616 mm और व्हीलबेस लगभग 2,800 mm का है। BMW ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए शुक्रवार से बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।
  • मर्सिडीज के EV कस्टमर्स में पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों की बड़ी संख्या
    पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में EVs का योगदान लगभग 2.5 प्रतिशत का था। मर्सिडीज ने बताया कि EVs खरीदने वालों में युवा कस्टमर्स की संख्या बढ़ रही है। देश में कंपनी ने मंगलवार को EQS 580 SUV लॉन्च की है। इसका प्राइस लगभग 1,68,200 डॉलर का है। इस वर्ष मर्सिडीज के EVs के कस्टमर्स में लगभग 15 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार लग्जरी कार खरीदी है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »