• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • लग्जरी कार मार्केट में टॉप पर मर्सिडीज, पहली छमाही में 9 प्रतिशत बढ़ी सेल्स

लग्जरी कार मार्केट में टॉप पर मर्सिडीज, पहली छमाही में 9 प्रतिशत बढ़ी सेल्स

मर्सिडीज को बिक्री का बड़ा हिस्सा SUV सेगमेंट से मिला है। इसके GLA, GLC, GLE और GLS जैसे मॉडल्स की इस सेगमेंट में मजबूत डिमांड है

लग्जरी कार मार्केट में टॉप पर मर्सिडीज, पहली छमाही में 9 प्रतिशत बढ़ी सेल्स

इसकी कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत की है

ख़ास बातें
  • मर्सिडीज की सेल्स लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 9,262 यूनिट्स की रही है
  • दूसरे स्थान पर BMW है, जिसने 7,089 यूनिट्स बेची हैं
  • देश में मर्सिडीज ने पहली इलेक्ट्रिक कार EQC लॉन्च की थी
विज्ञापन
देश के लग्जरी कार मार्केट में पिछले कुछ वर्षों में बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस वर्ष की पहली छमाही में इस मार्केट में जर्मनी की Mercedes-Benz का पहला स्थान है। कंपनी की सेल्स लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 9,262 यूनिट्स की रही। दूसरे स्थान पर BMW है, जिसने 7,089 यूनिट्स बेची हैं। 

मर्सिडीज को बिक्री का बड़ा हिस्सा SUV सेगमेंट से मिला है। इसके GLA, GLC, GLE और GLS जैसे मॉडल्स की इस सेगमेंट में मजबूत डिमांड है। मर्सिडीज की A-Class, C-Class, E-Class और S-Class जैसी लग्जरी सेडान को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लग्जरी कार मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी कंपनी का पहला स्थान है। पहली छमाही में इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 60 प्रतिशत की रही। इसकी कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत की है। इसकी तुलना में BMW ने EV सेगमेंट में केवल 397 यूनिट्स बेची हैं। 

देश में मर्सिडीज ने पहली इलेक्ट्रिक कार EQC लॉन्च की थी। पिछले वर्ष फेस्टिव सीजन के दौरान मर्सिडीज ने कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की थी। इससे कस्टमर्स की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स का संकेत मिला था। मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में मर्सिडीज की देश में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 18,123 यूनिट्स की थी। हाल ही में कंपनी ने Maybach GLS 600 4MATIC SUV और AMG S 63 E Performance Edition को पेश किया था। 

कंपनी का मानना है कि Maybach GLS 600 4MATIC SUV और AMG S 63 E Performance Edition जैसी हाई-एंड लग्जरी कारों की बढ़ती डिमांड इस सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। प्रीमियम व्हीकल सेगमेंट में 1.5 करोड़ रुपये और इससे अधिक के प्राइस वाले व्हीकल शामिल होते हैं। सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनी EV पर भी जोर दे रही है। मर्सिडीज का दावा है कि देश में बिकने वाले उसके प्रत्येक चार व्हीकल्स में से एक टॉप-एंड व्हीकल होता है। कंपनी को 2027 तक अपने EV की कुल सेल्स में देश से लगभग 25 प्रतिशत योगदान मिलने का अनुमान है। कंपनी के लिए विदेश में भारत पांचवां सबसे बड़ा मार्केट है। इसके नए EV मॉडल्स पूरी तरह बिल्ड यूनिट्स के इम्पोर्ट और पूरी तरह नॉक्ड डाउन यूनिट्स के कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में असेंबलिंग का मिक्स होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  3. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  5. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  6. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  8. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  9. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  10. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »