EV खरीदते समय रेंज नहीं, अपनी जरूरत देखें : BMW

साल 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारों की बिक्री की।

EV खरीदते समय रेंज नहीं, अपनी जरूरत देखें : BMW

BMW की EV सेल्स में 2023 में तीन गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली।

ख़ास बातें
  • साल 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारों की बिक्री की।
  • इनमें BMW और MINI ब्रांड्स की कारें शामिल हैं।
  • कंपनी ने अपनी BMW Motorrad डिवीजन के तहत भारत में 8,768 बाइकें भी बेचीं।
विज्ञापन
BMW की 2023 में सेल्स जबरदस्त रही है। कंपनी ने अपने तीनों ब्रांड्स BMW, MINI और BMW Motorrad को मिलाकर 2023 में अभी तक की अपनी सबसे बेस्ट सालाना सेल दर्ज की है। साल 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारों की बिक्री की। इनमें BMW और MINI ब्रांड्स की कारें शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपनी BMW Motorrad डिवीजन के तहत भारत में 8,768 बाइकें भी बेचीं। BMW iX और Mini 3 door Cooper SE कारें 2023 में इस दौरान कंपनी की टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) बनकर उभरी। इस दौरान कंपनी की ईवी सेल्स में 2023 में तीन गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली। कंपनी ने 2023 में कुल 1,474 कारों की सेल की। BMW की सेल्स 2022 के मुकाबले 18 पर्सेंट बढ़ गई। Gadgets 360 से Ankit Sharma ने BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट Mr. Vikram Pawah से कंपनी के फ्यूचर प्लान और ईवी सेगमेंट को लेकर बातचीत की।

Ankit Sharma : BMW की सेल 2023 में अभी तक सबसे बेस्ट रही है। 2024 में इन नंबरों को ब्रेक करने के लिए आपकी क्या स्ट्रैटजी है?

Vikram Pawah : हमने 2023 में जो नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं उसकी एक्सेप्‍टेंस और डिमांड को लेकर हम कॉन्फिडेंट है। इन प्रॉडक्ट्स की सप्लाई 2023 में लिमिटिड थी। ऐसे में पूरे साल 2024 में जब प्रॉडक्ट्स की फुल स्केल में सप्लाई होगी, तो हमें उम्‍मीद है कि अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा हम 2024 में 19 नए प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेंगे। इनमें 13 कारें और 6 टू-व्हीलर्स शामिल हैं। मार्केट में इन नए प्रॉडक्ट्स के आने से डिमांड भी बढ़ेगी। उम्मीद है कि इंडस्ट्री में जो पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है वह बरकरार रहेगा। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस भी इस साल अच्छा दिखाई दे रहा है। हम अगर इन सब चीजों को देखें तो उम्मीद है कि 2024 में 2023 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Ankit Sharma : भारत तेजी से ग्रीन एनर्जी की तरफ बढ़ रहा है। सरकार का सपोर्ट भी इंडस्ट्री को मिल रहा है। अभी तक BMW की भारत में ईवी सेल्स कितनी रही है, कंपनी की ईवी सेगमेंट को लेकर क्या योजना और टारगेट है?

Vikram Pawah : BMW इलेक्ट्रिक कारों पर पिछले 10 साल से काम कर रही है। कंपनी ने 2013 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार BMW i3 को लॉन्च किया था। यह दिखाता है कि हम इलेक्ट्रिक कारों को लेकर पहले से ही गंभीर थे। 2023 में BMW ने कुल 14,172 कारें बेचीं, इनमें इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट है। हमने 2023 में 1,474 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं, जो 2022 के मुकाबले 325 पर्सेंट ज्यादा है। 2023 में BMW iX हमारी टॉप सेलिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल रही। 2025 तक हमारा टारगेट ओवरऑल सेल्स में ईवी सेल्स की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 25 पर्सेंट ले जाना है। हम 2024 में 2 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेंगे।

Ankit Sharma : एक साल पहले तक इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती रेंज 300 से 400 किलोमीटर होती थी, हालांकि अब यह बढ़कर औसतन 600 किलोमीटर तक हो गई है, जिसे BMW ने भी अचीव कर लिया है। एक चाइनीज कंपनी ने 1 हजार किलोमीटर की रेंज हासिल करने का दावा किया है। BMW भी क्या ऐसी किसी रेंज को हासिल करने के लिए काम कर रही है?

Vikram Pawah : हमारी सभी ईवी व्हीकल्स की रेंज काफी रीजनल है, जो 300 से 600 किलोमीटर के बीच आती है। हालांकि मैं ईवी बायर्स को कहना चाहूंगा कि रेंज सिर्फ एक नंबर है। बड़ा सवाल कस्टमर की यूसेज है। हम अपने कस्टमर की यूसेज को ध्यान में रखते हुए उनके लिए कारें तैयार करते हैं। अगर ज्यादातर यूजर्स डेली 40 से 50 किलोमीटर ही सफर करते हैं, तो उनके लिए एडिशनल रेंज का कोई फायदा नहीं है।
मैं आपको उदाहरण दूं तो हमारे Mini कस्टमर जो डेली कार भी नहीं चलाते, औसतन ये कस्टमर हफ्ते में एक या दो बार अपनी कार चलाते हैं। इन कस्टमर्स के लिए 280 से 300 किलोमीटर की रेंज भी काफी है।
1 हजार किलोमीटर की रेंज यूरोप और दूसरे ऐसे देशों के लिए सही हो सकती है जहां लोगों का डेली ट्रैवल 90 से 100 किलोमीटर के बीच होता है। भारत में ज्यादातर लोगों का ट्रैवल 40 से 50 किलोमीटर के बीच होता है। हमारे BMW कस्टमर्स का भी यही ट्रेंड है। अगर हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी पर बात करें तो हम पहले से ही 5वीं जनरेशन पर हैं और छठी जनरेशन पर काम कर रहे हैं। हम पहले से ही एडवांस लेवल पर ऑपरेट कर रहे हैं।    .

Ankit Sharma : क्या आपको लगता है कि भारत में लोग रेंज और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण ईवी खरीदने से बच रहे हैं। आप ईवी बायर्स को क्या सलाह देंगे?

Vikram Pawah: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ एक डायमेंशन रेंज पर काम नहीं करती। इसके अलावा एफिशिएंसी भी एक फैक्टर है, जो काम करता है, जैसे बैटरी कितनी जल्दी चार्ज होती है? चार्जिंग स्पीड के साथ, एफिशिएंसी ऑफ द बैटरी, लाइफ ऑफ द बैटरी कई ऐसे एलिमेंट हैं जो रेंज के साथ काफी महत्वपूर्ण हैं। हम अपने कस्टमर्स को इन सब चीजों का एक पैकेज बनाकर कार ऑफर करते हैं। उहादरण के तौर पर हम अपने कस्टमर्स को आश्वस्त करते हैं कि कार की बैटरी 7 साल तक 100 पर्सेंट परफॉर्मेंस लेवल पर काम करेगी।
जहां तक चार्जिंग की बात है तो हम अपने BMW कस्टमर्स को फ्री AC चार्जिंग स्टेशन देते हैं, जिसे वह अपने पार्किंग स्पेस में इंस्टॉल करवा सकते हैं। ऐसी सिचुएशन में हमारे कस्टमर्स को किसी एक्सटर्नल चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि अगर BMW बायर्स इंटर सिटी या लंबी दूरी पर जाते हैं तो वह 33 शहरों में हमारे 56 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

हम अपने कस्टमर्स को वेबसाइट और ऐप के जरिए भी चार्जिंग स्टेशंस की जानकारी देते हैं, जिससे वो अपने रूट को प्लान कर सकते हैं। हालांकि मैं ईवी बायर्स को सलाह दूंगा कि वो अपने यूसेज पैटर्न को देखते हुए ईवी कार खरीदें, न कि गाड़ी की रेंज देखकर। जिस तरह हम अपनी यूसेज के हिसाब से कार की इंजन पावर को चुनते हैं, वैसे ही ईवी बायर्स को अपनी यूसेज के हिसाब से रेंज को चुनना चाहिए। अगर भारत में सभी पेट्रोल पंप पर एक चार्जिंग स्टेशन होगा तो निश्चित तौर पर ईवी की सेल बढ़ेगी।

Ankit Sharma : BMW इंडिया को भारत में Mercedes-Benz और Audi से कड़ी टक्कर मिल रही है। अब ऐसी खबरें हैं कि Tesla भी भारत में एंट्री कर सकती है। आप कैसे मार्केट शेयर मेंटेन रख पाएंगे?

Vikram Pawah : टेस्ला की दुनियाभर में मौजूदगी है, हम भी ग्लोबल स्केल पर अपनी मौजूदगी रखते हैं। मार्केट में नई कंपनियों का आना फायदेमंद ही होता है। इससे मार्केट में कॉम्पिटीशन ही नहीं बढ़ता, बल्कि डिमांड में भी इजाफा होता है। हम भारत में 16 साल से हैं। हम दिल से टेस्ला का स्वागत करते हैं। BMW के लिए भारत महत्वपूर्ण मार्केटों में से एक है और हम भारतीयों को अपनी बेस्ट टेक्नोलॉजी कारें देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BMW, BMW EVs
अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »