• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BMW i4 को टक्कर देने आ रही है Mercedes C Class इलेक्ट्रिक सेडान! सामने आईं टेस्टिंग की फोटो

BMW i4 को टक्कर देने आ रही है Mercedes C-Class इलेक्ट्रिक सेडान! सामने आईं टेस्टिंग की फोटो

Mercedes द्वारा कथित तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक कारों के नाम बदलने के बारे में भी चर्चा है, संभवतः 2024 में शुरू होने वाली वर्तमान "EQ" ब्रांडिंग को हटाया जा सकता है।

BMW i4 को टक्कर देने आ रही है Mercedes C-Class इलेक्ट्रिक सेडान! सामने आईं टेस्टिंग की फोटो
ख़ास बातें
  • EQE और EQS की तुलना में इसका डिजाइन स्लीक लगता है
  • एयरोडायनामिक्स की प्रेरणा Vision EQXX कॉन्सेप्ट से ली गई लगती है
  • कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Benz EQE 500 4MATIC SUV लॉन्च की थी
विज्ञापन
Mercedes एक नई C-Class इलेक्ट्रिक सेडान पर काम कर रही है, जो कथित तौर पर 2025 में लॉन्च होगी। यह कार BMW की i4 EV को टक्कर देने का काम कर सकती है। भले ही इस सी-क्लास इलेक्ट्रिक सेडान को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कैमोफ्लाज में देखा गया था, लेकिन मर्सिडीज के EQE और EQS जैसे बड़े इलेक्ट्रिक मॉडल की तुलना में इसका डिजाइन अधिक स्लीक और रिफाइंड प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि यह अपने एयरोडायनामिक्स के लिए Vision EQXX कॉन्सेप्ट कार से प्रेरणा लेती है।

Motor 1 ने इस अपकमिंग C-Class इलेक्ट्रिक सेडान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई हैं। इलेक्ट्रिक कार को पूरी तरह से कैमोफ्लाज में ढका हुआ है, जिससे इसके डिजाइन का अंदाजा नहीं मिलता है। रिपोर्ट कहती है कि इस अपकमिंग मर्सिडीज ईवी को MB.EA नाम के समर्पित इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो इसे इलेक्ट्रिक CLA मॉडल से अलग करता है जो पारंपरिक कंबशन इंजन के साथ एक प्लेटफॉर्म शेयर करते हैं।

इसके अलावा, मर्सिडीज द्वारा कथित तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक कारों के नाम बदलने के बारे में भी चर्चा है, संभवतः 2024 में शुरू होने वाली वर्तमान "EQ" ब्रांडिंग को हटाया जा सकता है। यह बदलाव G-Class के इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ शुरू हो सकता है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में मर्सिडीज के लिए एक नए युग का संकेत है।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि इसी साल सितंबर में Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV को लॉन्च किया था। EQE 500 4MATIC SUV सिंगल चार्ज में 550 किलोमीटर के रेंज की वारंटी देती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये है। 

इस EQE 500 4MATIC SUV में 90.56 kWh की बैटरी दी गई है। इसमें दी गई मोटर 300 kw की पावर और 858 nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह सिर्फ 4.9 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार फुल चार्ज होकर 550 किलोमीटर (WLTP) रेंज प्रदान कर सकती है। Mercedes-Benz के पास वर्तमान में AC, 60 kW DC फास्ट चार्जर और 180 kW DC अल्ट्रा-फास्ट चार्जर समेत 140+ चार्जिंग स्टेशन हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mercedes Upcoming EV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »