Block

Block - ख़बरें

  • KitKat का ये रैपर ब्लॉक करता है सिग्नल! इसमें फोन डालो और ऑफलाइन हो जाओ
    KitKat ने Ogilvy Colombia के साथ मिलकर “Break Mode” नाम का नया पैकेजिंग कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो यूजर्स को डिजिटल ब्रेक लेने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक यह पैकेजिंग Faraday Cage की तरह काम करती है, जिसमें फोन रखने पर कॉल, इंटरनेट, Bluetooth और GPS जैसे सभी सिग्नल ब्लॉक हो जाते हैं। इसमें मेटैलिक लेयर्स और स्पेशल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरी तरह नेटवर्क कट जाता है। इस पहल का मकसद यूजर्स को नोटिफिकेशन से दूर रखकर रियल ब्रेक का अनुभव देना है। साथ ही इसे रिसायक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
    इंटरनेशनल लेवल पर इंटरनेट की स्थिति की निगरानी करने वाले NetBlocks ने बताया है कि ईरान में इंटरनेट शटडाउन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही NetBlocks ने चेतावनी दी है कि लंबी अवधि तक डिजिटल तौर पर अलग-थलग पड़ने के बड़े मानवीय और आर्थिक परिणाम हो सकते हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से हमले शुरू करने के बाद ईरान में इंटरनेट पर पाबंदियों को लागू कर दिया गया था।
  • WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
    रूस में इंटरनेट कंट्रोल को और सख्त करने की तैयारी हो रही है, जहां सरकार अब VPN के इस्तेमाल को कम करने पर फोकस कर रही है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल मंत्री Maksut Shadayev ने कहा है कि VPN यूसेज को सीमित करने की योजना बनाई जा रही है। हाल के महीनों में रूस ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया और मोबाइल इंटरनेट पर भी कई बार रोक लगाई है। सरकार का कहना है कि ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए जरूरी हैं। हालांकि यूजर्स लगातार नए VPN का इस्तेमाल कर इन प्रतिबंधों को बायपास करने की कोशिश कर रहे हैं।
  • 71 बिलियन स्पैम कॉल के बाद अब Airtel का मैसेजिंग पर फोकस, Google के साथ मिलाया हाथ
    Bharti Airtel और Google ने भारत में सुरक्षित RCS मैसेजिंग अनुभव देने के लिए सहयोग की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल में Airtel की नेटवर्क इंटेलिजेंस को Google के RCS प्लेटफॉर्म और स्पैम प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। इससे मैसेज सेंडर की पहचान वैलिडेशन, DND प्राथमिकताओं का पालन, स्पैम बिजनेस मैसेज ब्लॉकिंग और मैलिशियस लिंक फिल्टरिंग जैसे रियल टाइम सुरक्षा उपाय लागू होंगे। Airtel का दावा है कि उसने अब तक 71 बिलियन स्पैम कॉल और 2.9 बिलियन स्पैम SMS ब्लॉक किए हैं। नई सर्विस Google Messages ऐप के जरिए उपलब्ध होगी।
  • पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!
    Block ने AI के चलते बड़े पैमाने पर छंटनियां की हैं। कंपनी ने 40% स्टाफ को कम करने की बात कही है क्योंकि इसका मानना है कि AI के चलते कम लोगों के रहते भी कंपनी बेहतरीन बिजनेस कर रही है। Block पेमेंट कंपनी Square, Cash App और Afterpay जैसे पेमेंट ऐप्स के लिए जानी जाती है। कहा है कि छंटनियां बिजनेस में मंदी के कारण नहीं की गई हैं, बल्कि वजह ये है कि AI के आ जाने से अब बहुत अधिक संख्या में कर्मचारियों की जरूरत नहीं रह गई है।
  • किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
    अगर आपके किसी मित्र, परिवार के सदस्य या साथी ने आपको सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया है और आप फिर भी उनसे संपर्क करना चाहते हैं, उन्हें मैसेज करना चाहते हैं तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका भी एक अन्य तरीका मौजूद है। जी हां अगर आप ब्लॉक होने के बाद भी उस व्यक्ति को मैसेज करने के सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत काम आने वाला है।
  • मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
    स्मार्टफोन चोरी (Smartphone lost) हो जाने पर आपको तुरंत कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिएं जिससे आपको किसी भी तरह का निजी नुकसान न हो। इसके लिए आपको सिम ब्लॉक करवा देना चाहिए। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दें। साथ ही बैंक, डिजिटल पेमेंट ऐप्स को ब्लॉक करवा दें।
  • Instagram पर किसी को कैसे करें ब्लॉक, ये है आसान तरीका
    Instagram अपने यूजर्स को पूरी तरह कंट्रोल प्रदान करता है। यानी कि अगर कोई अकाउंट आपको असहज कर रहा है या फिर आप उससे बातचीत नहीं करना चाहते हैं तो उन अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद वो अकाउंट आपकी प्रोफाइल, पोस्ट या स्टोरीज में नजर नहीं आएगा और न ही आपकी प्रोफाइल को देख पाएगा और यहां तक कि आपसे कॉन्टैक्ट भी नहीं कर पाएगा। आप चाहें तो बाद में उस अकाउंट को अनब्लॉक भी कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर कैसे करें अंजान नंबरों को ब्लॉक, ये हैं स्टेप्स
    WhatsApp पर अनचाहे कॉन्टैक्ट को ब्लॉक किया जा सकता है, मैसेज भेजने से रोका जा सकता है। अनचाहे मैसेज, स्पैम और अनजान कॉन्टैक्ट से परेशानी होती है। यहां तक कि कॉल करने या आपके अपडेट देखने से रोका जा सकता है, जिससे आपको ज्यादा कंट्रोल मिल जाएगा। वॉट्सऐप पर अंजान नंबरों को दो तरीकों से ब्लॉक किया जा सकता है।
  • Apple के वीडियो कॉलिंग ऐप FaceTime को रूस ने किया ब्लॉक, जानें वजह
    Apple के वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप FaceTime को रूस ने ब्लॉक कर दिया है। इसी के साथ Snapchat पर भी ऐसा ही प्रतिबंध लगाया गया है। रूस के कम्युनिकेशन रेगुलेटर Roskomnadzor की ओर से ऐप को ब्लॉक करने की बात कही गई है। रेगुलेटर का कहना है कि FaceTime और Snapchat के जरिए देश में क्रिमिनल एक्टिविटीज की जा रही थीं जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता था।
  • 25000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, जानें कीमत
    Cuktech ने धांसू बैटरी कैपिसिटी वाला पावर बैंक 25 Super Power Block SE लॉन्च किया है। यह 25000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। पावर बैंक में LED डिस्प्ले लगा है जिसमें इसका चार्जिंग स्टेटस, शेष बैटरी जैसी जानकारी दिखाई देती है। इसमें 2C + 1A पोर्ट सेटअप मिलता है। इसकी कीमत 199 युआन (लगभग 2500 रुपये) है।
  • स्मार्टफोन खो गया? UPI आईडी को तुरंत कर दें ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
    आजकल स्मार्टफोन हमारा डिजिटल वॉलेट भी होता है। इसी में सारे जरूरी दस्तावेज स्टोरेज में रहते हैं। एक और बहुत महत्वपूर्ण ऐप होती है आपकी UPI ऐप। फोन खो जाता है या किसी गलत हाथों में चला जाता है तो आपकी यूपीआई ID का गलत इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में फोन खो जाने पर यूपीआई आईडी को ब्लॉक करना जरूरी हो जाता है।
  • Gmail पर Spam Email को ऐसे करें Block, स्टोरेज भी हो जाएगी खाली, फॉलो करें ये स्टेप्स
    आज के समय में हर जगह Gmail का उपयोग हो रहा और तमाम तरह के स्पैम ईमेल्स के चलते स्टोरेज बहुत ज्यादा भर जाती है और जरूरी ईमेल भी आने मुश्किल हो जाते हैं। अब हर बार एक-एक कर के इन ईमेल को मैनेज करना आसान नहीं है। मगर आप इन स्पैम ईमेल को ब्लॉक भी कर सकते हैं और स्टोरेज को साफ कर सकते हैं, जिससे इनबॉक्स भरा नहीं रहेगा और आप आसानी से ईमेल का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • सरकार का AI सिस्टम कर रहा है काम, अब तक 2 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन हो चुके हैं ब्लॉक!
    भारत में बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी कॉल्स को रोकने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (DoT) ने अब तक 2 करोड़ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं। विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल के मुताबिक, नई पहल जैसे संचार साथी पोर्टल और डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ने कॉल स्पूफिंग जैसी समस्याओं पर काफी हद तक लगाम लगाई है, जिसकी वजह से ऐसे कॉल्स में 97% की कमी आई है। AI-आधारित सिस्टम की मदद से लाखों फर्जी कनेक्शन और हजारों प्वॉइंट ऑफ सेल भी खत्म किए जा चुके हैं।
  • ISRO पूरा करेगा अमेरिकी मिशन, आसमान से सीधा मोबाइल पर 120 Mbps स्पीड वाला इंटरनेट!
    इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) अगले कुछ महीनों में टेक्सास बेस्ड AST SpaceMobile के 6,500 किलोग्राम वजन वाले Block-2 BlueBird कम्युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ग्लोबल सैटेलाइट कम्युनिकेशन में यह एक बड़ा कदम है क्योंकि यह सैटेलाइट सीधे मोबाइल तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाएगी, यानी अब टॉवर या टर्मिनल की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Block - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »