Twitter के को-फाउंडर की कंपनी में 931 कर्मचारियों की गई नौकरी, बताई वजह

Block के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने अपनी कंपनी में ले ऑफ की घोषणा की है।

Twitter के को-फाउंडर की कंपनी में 931 कर्मचारियों की गई नौकरी, बताई वजह

Photo Credit: Pexels/ANTONI SHKRABA production

Block में नौकरी में कटौती हुई है।

ख़ास बातें
  • Block के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने नौकरी में कटौती की घोषणा की है।
  • Block 1 साल में दूसरी बार कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती कर रही है।
  • डोर्सी ने मंगलवार को कर्मचारियों को इंटरनल ईमेल के जरिए यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Block के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने घोषणा की है कि कंपनी 931 नौकरियों को कम करेगी। कंपनी एक साल में दूसरी बार अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती कर रही है। नौकरी में कटौती से स्क्वायर, कैशऐप और टाइडल समेत बड़े स्तर पर उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर कर्मचारी प्रभावित होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डोर्सी ने मंगलवार को कर्मचारियों को एक इंटरनल ईमेल के जरिए यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि नौकरी में कटौती का कारण वित्तीय या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नहीं है। इसके बजाय उन्होंने कहा कि कटौती ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने, परफॉर्मेंस में सुधार करने और मैनेजेरियल लेयर्स को कम करने का हिस्सा है।

रिपोर्ट में कहा गया कि 931 नौकरियों में कटौती तीन कैटेगरी में होगी, जिसमें स्ट्रेटजी को फिर से तैयार करने के तौर पर 391 रोल खत्म किए जाएंगे, परफॉर्मेंस के चलते 460 कर्मचारियों की नौकरी जा रही है और ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर को ठीक करने के लिए 80 मैनेजमेंट पॉजिशन खत्म होंगी। इसके अलावा 193 मैनेजर इंडिविजुअल के तौर पर काम करेंगे।

ले ऑफ के साथ-साथ Block ने घोषणा की है कि वह 748 खाली वैकेंसी को भी बंद करेगा, सिर्फ उन रोल के अलावा जो पहले ही ऑफर फेज, ऑपरेशन रोल और लीडरशिप पॉजिशन तक पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, डोर्सी ने नौकरी में कटौती की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि Block तेजी से आगे बढ़ रही इंडस्ट्री के साथ चलने में धीमा काम कर रहा है। उन्होंने लिखा कि "हम अपने काम में पीछे हैं और यह यहां काम करने वाले लोगों या कंपनी के लिए ठीक नहीं है।" उन्होंने Block को मार्केट में प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए बदलावों को जरूरी बताया। आपको बता दें कि कंपनी ने 2024 में भी लगभग 1 हजार नौकरियों में कटौती की थी। दिसंबर 2024 तक Block ने दुनिया भर में लगभग 11,300 लोगों को नौकरी दी थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jack Dorsey, lay off, job cuts, Block, Square, CashApp, Tidal
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »