• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन खो गया? UPI आईडी को तुरंत कर दें ब्लॉक, सबसे आसान तरीका

स्मार्टफोन खो गया? UPI आईडी को तुरंत कर दें ब्लॉक, सबसे आसान तरीका

आपके फोन में मौजूद UPI ऐप आपके बैंक अकाउंट से लिंक होती है।

स्मार्टफोन खो गया? UPI आईडी को तुरंत कर दें ब्लॉक, सबसे आसान तरीका

फोन खो जाने, चोरी हो जाने पर यूपीआई आईडी को ब्लॉक करना जरूरी हो जाता है।

ख़ास बातें
  • सुरक्षा के लिए आप अपने बैंक अकाउंट और यूपीई अकाउंट का लिंक हटवा दें।
  • दूसरे फोन में आईडी लॉगिन करके उसे ब्लॉक किया जा सकता है।
  • फोन कॉल के माध्यम से अपनी यूपीआई आईडी को ब्लॉक करवा सकते हैं।
विज्ञापन

अगर आपका स्मार्टफोन खो जाता है तो उसके साथ बहुत ही जानकारी भी खो जाती है। आजकल स्मार्टफोन हमारा डिजिटल वॉलेट भी होता है। इसी में सारे जरूरी दस्तावेज स्टोरेज में रहते हैं। एक और बहुत महत्वपूर्ण ऐप होती है आपकी UPI ऐप। फोन खो जाता है या किसी गलत हाथों में चला जाता है तो आपकी यूपीआई ID का गलत इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में फोन खो जाने पर यूपीआई आईडी को ब्लॉक करना जरूरी हो जाता है। कैसे आसान स्टेप्स में आप यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर सकते हैं, हम आपको यहां पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं। 

UPI आईडी ब्लॉक करना क्यों है जरूरी
फोन खो जाने, चोरी हो जाने पर यूपीआई आईडी को ब्लॉक करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि आपके फोन में मौजूद UPI ऐप आपके बैंक अकाउंट से लिंक होती है। ऐसे में गलत हाथों में फोन चले जाने पर आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है। इसलिए तुरंत यूपीआई आईडी को ब्लॉक करवा देना चाहिए। कैसे करें यह काम, हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड में बता रहे हैं। 

एक फोन कॉल से करें यूपीआई आईडी ब्लॉक
अगर आपका फोन खो जाता है तो आप सिर्फ एक फोन कॉल के माध्यम से अपनी यूपीआई आईडी को ब्लॉक करवा सकते हैं। अलग-अलग यूपीआई सपोर्टेड ऐप्स पर इसके लिए एक कस्टमर केयर नम्बर यानी ग्राहक सेवा नम्बर दिया होता है। इस पर कॉल करके आप आसानी से यूपीआई आईडी को ब्लॉक करवा सकते हैं। 

अलग पेमेंट ऐप्स इसके लिए एक कस्टमर सर्विस नम्बर उपलब्ध करवाती हैं। Google Pay इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1800-419-0157 पर कॉल करना होगा। अगर Phone Pe इस्तेमाल करते हैं तो आपको 08068727374 नम्बर पर कॉल करना होगा। जबकि Paytm के लिए 01204456456 पर कॉल करके आप यूपीआई आईडी को ब्लॉक करवा सकते हैं। 

यूपीआई आईडी को मैन्युअली ऐसे करें ब्लॉक 
अगर आप अपनी यूपीआई आईडी को खुद से ब्लॉक करना चाहते हैं तो वह भी कुछ आसान स्टेप्स में किया जा सकता है। 
इसके लिए आप अपने किसी परिवार के सदस्य का फोन, या अपने किसी मित्र के फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • किसी दूसरे फोन में अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाकर यूपीआई अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। 
  • अकाउंट में जाने के बाद यूपीआई आईडी को खोजें। यह प्रोफाइल या पेमेंट सेक्शन में आसानी से लिखा हुआ मिल जाता है।अधिकतर मामलों में UPI ID को ब्लॉक करने की सुविधा बैंक देता है। डिएक्टिवेट करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद दिए गए निर्देशों को फॉलो करें। 
  • आप आसानी से अपनी यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर पाएंगे। 
  • इसके अलावा और अधिक सुरक्षा के लिए आप अपने बैंक अकाउंट और यूपीई अकाउंट का लिंक हटवा सकते हैं। ताकि उस यूपीआई आईडी के माध्यम से कोई बैंक ट्रांजैक्शन न हो सके। 
     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »