• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • सरकार का AI सिस्टम कर रहा है काम, अब तक 2 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन हो चुके हैं ब्लॉक!

सरकार का AI सिस्टम कर रहा है काम, अब तक 2 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन हो चुके हैं ब्लॉक!

टेलीकॉम विभाग (DoT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 2 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं।

सरकार का AI सिस्टम कर रहा है काम, अब तक 2 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन हो चुके हैं ब्लॉक!

AI सिस्टम की मदद से 71,000 से ज्यादा पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) बंद किए गए हैं

ख़ास बातें
  • DoT ने अब तक 2 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन काटे
  • Sanchar Saathi से 97% घटे स्पूफ कॉल्स
  • AI सिस्टम से 78 लाख फ्रॉड नंबर और 71,000 POS बंद किए
विज्ञापन

भारत में बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी कॉल्स को रोकने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (DoT) ने अब तक 2 करोड़ से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं। विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल के मुताबिक, नई पहल जैसे संचार साथी पोर्टल और डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ने कॉल स्पूफिंग जैसी समस्याओं पर काफी हद तक लगाम लगाई है, जिसकी वजह से ऐसे कॉल्स में 97% की कमी आई है। AI-आधारित सिस्टम की मदद से लाखों फर्जी कनेक्शन और हजारों प्वॉइंट ऑफ सेल भी खत्म किए जा चुके हैं।

कॉल स्पूफिंग ऐसी तकनीक है जिसमें स्कैमर्स अपने असली नंबर को छुपाकर नकली कॉलर आईडी दिखाते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर वित्तीय धोखाधड़ी और फ्रॉड के लिए किया जाता है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. मित्तल ने कहा कि संचार साथी पोर्टल और अन्य पहलों से टेलीकॉम नेटवर्क को सुरक्षित बनाने में बड़ी सफलता मिली है। साथ ही, DoT ने एक डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म भी विकसित किया है, जहां बैंक और वित्तीय संस्थान फ्रॉड से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकते हैं। इससे धोखाधड़ी वाले नंबरों और गतिविधियों की पहचान समय रहते की जा सकती है।

DoT के AI-आधारित सिस्टम के चलते अब तक करीब 78 लाख फर्जी कनेक्शन और 71,000 प्वॉइंट ऑफ सेल (POS) बंद किए जा चुके हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में टेलीकॉम टेस्टिंग लैब्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि केवल सर्टिफाइड और क्वालिटी-टेस्टेड इक्विपमेंट ही इस्तेमाल हों।

DoT निजी कंपनियों और सेक्टर-स्पेसिफिक एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा उपायों पर काम कर रहा है। हाल ही में लॉन्च किया गया फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर भी धोखाधड़ी वाले मोबाइल नंबरों की पहचान करने में बेहद कारगर साबित हुआ है।

डॉ. मित्तल ने यह भी जानकारी दी कि विभाग अब सेंट्रलाइज्ड इंटरनेट मॉनिटरिंग सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कानून प्रवर्तन एजेंसियां करती हैं।

DoT ने कितने मोबाइल कनेक्शन ब्लॉक किए हैं?

DoT ने अब तक 2 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं, जो फ्रॉड और स्कैम से जुड़े थे।

स्पूफ कॉल्स कितनी कम हुई हैं?

Sanchar Saathi जैसी पहलों के चलते स्पूफ कॉल्स में 97% तक की कमी दर्ज की गई है।

स्पूफ कॉल्स क्या होती हैं?

स्पूफ कॉल्स में कॉलर आईडी को फेक कर दिया जाता है ताकि कॉलर की असली पहचान छिपी रहे, अक्सर स्कैम या फ्रॉड के लिए।

DoT ने फ्रॉड रोकने के लिए कौन-सी टेक्नोलॉजी अपनाई है?

DoT ने AI-आधारित सिस्टम और डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म अपनाए हैं, जिससे फ्रॉड नंबर और फर्जी कनेक्शन आसानी से पकड़े जा सकें।

Sanchar Saathi क्या है?

Sanchar Saathi DoT की एक पहल है, जो फर्जी कनेक्शन और मोबाइल फ्रॉड की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करने में मदद करती है।

अब तक AI सिस्टम से कितने फर्जी कनेक्शन पकड़े गए?

AI सिस्टम की मदद से 78 लाख फर्जी कनेक्शन और 71,000 से ज्यादा पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) बंद किए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DoT, Cyber Fraud, Telecom
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »