Zomato ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, AI करेगा उनका काम!

Zomato ने एक साल पहले अपने Zomato Associate Accelerator Program (ZAAP) के तहत 1,500 कर्मचारियों को कस्टमर सपोर्ट के लिए हायर किया था।

Zomato ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, AI करेगा उनका काम!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • पिछले साल ZAAP के तहत 1,500 कर्मचारियों को कस्टमर सपोर्ट के लिए हायर किया
  • अब इन अस्थायी कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया है
  • प्रभावित कर्मचारियों को 1 महीने की सैलरी के अलावा नोटिस पीरियड नहीं दिया
विज्ञापन
Zomato ने अपने कस्टमर सपोर्ट डिवीजन से करीब 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है। ये छंटनी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी की फूड डिलीवरी ग्रोथ धीमी पड़ रही है और क्विक कॉमर्स यूनिट Blinkit को लगातार नुकसान हो रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपना AI-पावर्ड कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म 'Nugget' लॉन्च किया था, जो अब हर महीने 1.5 करोड़ से ज्यादा कस्टमर इंटरेक्शन को हैंडल कर रहा है। Nugget 80% तक मामलों को बिना किसी मानव सहायता के हल करने में सक्षम है, जिससे कंपनी की लागत कम करने में मदद मिल रही है।

MoneyControl की रिपोर्ट के मुताबिक, Zomato ने एक साल पहले अपने Zomato Associate Accelerator Program (ZAAP) के तहत 1,500 कर्मचारियों को कस्टमर सपोर्ट के लिए हायर किया था। इस प्रोग्राम के तहत कर्मचारियों को सालभर के भीतर सेल्स, ऑपरेशन, प्रोग्राम मैनेजमेंट, सपोर्ट, सप्लाई चेन और कैटेगरी टीम में स्थायी भूमिका में जाने का मौका मिलने वाला था।

हालांकि, अब इन अस्थायी कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम और हैदराबाद में काम कर रहे ZAAP स्टाफ को बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस्तीफा देने के लिए कहा गया। प्रभावित कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी के अलावा कोई नोटिस पीरियड नहीं दिया गया। कंपनी ने छंटनी की वजह खराब प्रदर्शन और समय पालन की कमी को बताया है।

एक मौजूदा कस्टमर सपोर्ट कर्मचारी ने MoneyControl को बताया, “ZAAP प्रोग्राम के तहत पिछले साल भर्ती किए गए अधिकांश कर्मचारियों को पिछले हफ्ते बिना किसी ठोस कारण के हटा दिया गया। गुरुग्राम और हैदराबाद के दफ्तरों में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।”

कर्मचारियों का कहना है कि Zomato के AI-आधारित सपोर्ट सिस्टम की वजह से उनकी नौकरियां खतरे में आ गईं। इससे पहले, दिसंबर 2022 में भी Zomato ने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था, जो कि उसके कुल वर्कफोर्स का 4% था। तब छंटनी प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग और मार्केटिंग डिपार्टमेंट में की गई थी।

अब जब Zomato अपने ऑपरेशंस को ऑटोमेट कर रहा है, यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए भविष्य में क्या रणनीति अपनाती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Zomato, Zomato layoffs
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »