• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit, Instamart के लिए खतरे की घंटी!

10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit, Instamart के लिए खतरे की घंटी!

कंपनी ने बताया है कि इस सर्विस के जून में बेंगलुरु में लॉन्च के बाद इसका विस्तार राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है

10 मिनट में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की रेस में Amazon की एंट्री, Blinkit, Instamart  के लिए खतरे की घंटी!

क्विक कॉमर्स मार्केट की वार्षिक सेल्स लगभग छह अरब डॉलर होने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है
  • इस सर्विस को एमेजॉन ने पश्चिमी दिल्ली में शुरू किया है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने भी क्विक-कॉमर्स के सेगमेंट में एंट्री की है। एमेजॉन ने इसके लिए नई डिविजन Amazon Now को शुरू किया है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी इस सर्विस का बेंगलुरु के चुनिंदा एरिया में ट्रायल कर रही थी। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। 

एमेजॉन की इस सर्विस से  इस सेगमेंट में Zomato की Blinkit, Swiggy की Instamart और Zepto को कड़ा मुकाबला मिल सकता है। क्विक-कॉमर्स के मार्केट में इन तीनों कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। ये कंपनियां ग्रॉसरी से लेकर गैजेट्स तक की 15 मिनट से कम में डिलीवरी की पेशकश करती हैं। ई-कॉमर्स मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली एमेजॉन की सामान्य डिलीवरी सर्विस में प्रोडक्ट्स की समान दिन या कुछ दिनों में डिलीवरी होती है। क्विक-कॉमर्स के सगमेंट में कंपनी को लॉजिस्टिक्स का मजबूत स्ट्रक्चर बनाना होगा। 

कंपनी ने बताया है कि इस सर्विस के जून में बेंगलुरु में लॉन्च के बाद इसका विस्तार राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है। शुरुआत में यह 10 मिनट में ग्रॉसरी, स्नैक्स, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और फलों और सब्जियों जैसी प्रति दिन की जरूरत वाली चीजों की 10 मिनट में डिलीवरी करेगी। एमेजॉन की योजना इसके लिए दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में इस वर्ष के अंत तक 300 डार्क स्टोर्स शुरू करने की है। क्विक कॉमर्स मार्केट की वार्षिक सेल्स लगभग छह अरब डॉलर होने का अनुमान है। मार्केट रिसर्च फर्म Datum Intelligence के अनुसार, इस सेगमेंट में ब्लिंकिट की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। 

इस सर्विस को एमेजॉन ने पश्चिमी दिल्ली में शुरू किया है। कंपनी की योजना जल्द ही इसे अन्य क्षेत्रों में पेश करने की है। पिछले कुछ वर्षों में भारत में बिजनेस को बढ़ाने के लिए एमेजॉन ने काफी इनवेस्टमेंट किया है। हाल ही में कंपनी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में प्रोडक्ट्स की जल्द डिलीवरी के लिए पांच नए फुलफिलमेंट सेंटर खोले थे। क्विक-कॉमर्स  से जुड़ी कंपनियों पर कुछ आरोप भी लगे बैं। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को लिखे एक पत्र में कहा था कि क्विक ये कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इस पत्र में CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन भी किया गया था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »