Biometrics

Biometrics - ख़बरें

  • Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!
    Paytm ने अपने ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या Face ID के जरिए UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार्डलेस ATM कैश विदड्रॉल की सुविधा भी शुरू की है, जिसमें QR कोड स्कैन करके बिना कार्ड पैसे निकाले जा सकते हैं। NPCI गाइडलाइन्स के मुताबिक, बायोमेट्रिक पेमेंट की प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 5,000 रुपये है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और आसान पेमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए लाया गया है।
  • UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
    UPI पेमेंट का अंदाज एकदम से बदल गया है। तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी ने एक और कमाल कर दिया है। UPI पेमेंट करने के लिए अब से पहले आप जो 4 या 6 अंकों वाला पिन (PIN) इस्तेमाल करते थे अब वो झंझट खत्म हो गया है। अगर आप चाहते हैं तो अपने फिंगरप्रिंट, या फेस आईडी (Face ID) की मदद से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
  • PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
    PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले पूरे किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यूजर अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे, जिससे वन टच अनुभव मिलेगा। यह सुविधा QR स्कैन, ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम करेगी। 5,000 रुपये से ऊपर की राशि के लिए UPI PIN जरूरी रहेगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और iOS पर जल्द आने की उम्मीद है।
  • Amazon Pay में UPI पेमेंट अब बिना PIN, उंगली या चेहरे से झट होगी पेमेंट, ऐसे करें इस्तेमाल
    Amazon Pay में अब यूपीआई से पेमेंट करने के लिए किसी तरह के पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने अपना नया बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर शुरू कर दिया है जिससे आपके फिंगरप्रिंट या फेस आइडी के माध्यम से ही पेमेंट चुटकी में हो जाएगी। यह PIN डालने के झंझट को खत्म करने वाला फीचर है। Amazon Pay देश में यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन लागू करने वाला पहला पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बन गया है।
  • क्या है भारत का चिप वाला E-Passport और इसके लिए कैसे करें अप्लाई? यहां जानें सब कुछ
    भारत ने Passport Seva Programme V2.0 के तहत ई-पासपोर्ट की शुरुआत कर दी है, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और ग्लोबल-स्टैंडर्ड ट्रैवल डॉक्यूमेंट मिलेगा। नया ई-पासपोर्ट RFID चिप और एंटीना के साथ आता है, जिसमें धारक के बायोमेट्रिक और पर्सनल डिटेल्स ICAO स्टैंडर्ड के अनुसार स्टोर रहती हैं। आवेदन का प्रोसेस पहले जैसा ही है - Passport Seva पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन फॉर्म, फीस पेमेंट और नजदीकी सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन। मौजूदा पासपोर्ट उनकी एक्सपायरी तक मान्य रहेंगे, जबकि आगे से सभी नए पासपोर्ट स्वचालित रूप से ई-पासपोर्ट के रूप में जारी किए जाएंगे।
  • UPI में अब नहीं भरना होगा PIN, बायोमीट्रिक से चुटकी में होगी पेमेंट, ऐसे करें इस्तेमाल
    भारत में UPI में अब बायोमीट्रिक के जरिए पेमेंट की जा सकेगी जिसमें यूजर को फिंगरप्रिंट और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पेमेंट करने का विकल्प मिलता है। यानी अब आपको PIN याद रखने और मैन्युअली भरने की जरूरत नहीं रहेगी। चूंकि पिन भूला भी जा सकता है, या किसी और के द्वारा चुराया भी जा सकता है। इसलिए बायोमीट्रिक अब यूपीआई को पहले से ज्यादा सेफ बनाएगा।
  • अब नहीं डालना पड़ेगा UPI PIN! फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक से ऐसे होगा होगा पेमेंट, जानें स्टेप्स
    NPCI और RBI ने मिलकर डिजिटल पेमेंट्स को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर ली है। अब UPI ट्रांजेक्शंस के लिए हर बार PIN डालने की झंझट खत्म होने वाली है। इसके बजाय यूजर्स अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस अनलॉक का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो बार-बार PIN टाइप करने में दिक्कत महसूस करते हैं या मोबाइल पेमेंट में नए हैं। NPCI के मुताबिक, यह फीचर वैकल्पिक (optional) रहेगा यानी अगर कोई यूजर चाहे तो पुराना PIN सिस्टम भी इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से पेमेंट करने पर पूरी प्रोसेस तेज और आसान हो जाएगी। चलिए पूरा प्रोसेस जानते हैं।
  • UPI से पेमेंट्स हुई आसान, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की मिलेगी सुविधा
    NPCI ने बताया है कि इससे यूजर्स को UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस को फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए ऑथेंटिकेट करने की अनुमति मिलेगी और उन्हें छह डिजिट के PIN का इस्तेमाल नहीं करना होगा। हालांकि, UPI के जरिए पेमेंट्स को ऑथेंटिकेट करने के लिए PIN के इस्तेमाल के मौजूदा तरीके की भी अनुमति होगी। इस नए फीचर को Global Fintech Fest में लॉन्च किया है।
  • माता-पिता हो जाएं सावधान, वरना बच्चों का Aadhaar Card हो जाएगा बंद, तुरंत कर लें ये काम
    UIDAI ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 7 साल की उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) को पूरा करें। UIDAI ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर अभिभावक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उनके बच्चों का आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा। UIDAI ने जब देखा है कि मौजूदा नियमों के बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनका बायोमेट्रिक डाटा अपडेट नहीं हुआ है।
  • फ‍िंगरप्रिंट हुआ पुराना, अब सांस लेकर अनलॉक होंगे स्‍मार्टफोन! नई स्‍टडी से चला पता
    Breath Fingerprint : भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने कहा है कि सांस लेने के दौरान हवा में पैदा होने वाली टर्ब्युलन्स (हलचल) बायोमैट्रिक अथॉन्‍ट‍िकेशन मेथड के रूप में काम कर सकती है।
  • कार्ड से पेमेंट होगा और सुरक्षित, Samsung ने पेश की नई फ‍िंगरप्रिंट सिक्‍योरिटी IC
    S3B512C नाम का यह IC इंडस्‍ट्री का पहला ऑल-इन-वन सिक्‍योरिटी चिप सॉल्‍यूशन है।
  • WhatsApp वेब पर जुड़ी Biometric सिक्योरिटी लेयर, प्राइवेसी होगी और मजबूत
    WhatsApp का कहना है कि फेस और फिंगरप्रिंट ऑथेंटीकेशन प्रक्रिया यूज़र के मोबाइल फोन से होती है और व्हाट्सऐप हैंडसेट के ऑपरेटिंग सिस्टम में स्टोर बायोमैट्रिक इंफोर्मेंशन को एक्सेस नहीं कर सकता।
  • WhatsApp पर 'Join Missed Calls' और 'Biometric Lock' फीचर लाने की तैयारी
    'Join Missed Calls' और 'Biometric Lock' फीचर्स को बीटा वर्ज़न 2.20.203.3 अपडेट में देखा गया है।
  • Google Chrome ऐप में पासवर्ड सिक्योरिटी फीचर हुआ अपडेट, छेड़छाड़ होने पर मिलेगा अलर्ट
    Google Chrome ने iOS के लिए पासवर्ड की ऑटोफिलिंग से पहले बायोमेक्ट्रिक ऑथेन्टिकेशन स्टेप को भी जोड़ा है। आप अपनी फेस आईडी, टच आईडी या फिर फोन पासकोड के जरिए ऑथेन्टिकेशन सेट कर सकते हैं।
  • आधार (Aadhaar) ऑथेंटिकेशन की हिस्ट्री ऐसे जांचें
    अगर आपको डर है कि आपके आधार डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है तो आप ऑनलाइन जाकर आधार बायोमैट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। आप चाहें तो यह भी जान सकते हैं कि आपके आधार डेटा का ऑथेंटिकेशन के लिए कब-कब इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »