• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका

LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका

1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है।

LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका

Photo Credit: NDTV

1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है।

ख़ास बातें
  • घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नियम सख्त किए
  • नई वैरिफिकेशन से कनेक्शन की डुप्लीकेसी पर लगाम की कोशिश
  • बायोमीट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) करवाने के लिए तीन तरीके हैं
विज्ञापन

रसोई वाले गैस सिलेंडर के लिए सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है। अब LPG सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से सब्सिडी का नया नियम लागू हो जाएगा। अगर ग्राहक को सस्ता गैस सिलेंडर चाहिए तो उसे आधार का ऑथेंटिकेशन करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं करवाया जाता है तो सब्सिडी का पैसा खाते में नहीं आएगा। आइए जानते हैं कैसे होगा पूरा प्रोसेस। 

घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से ये नियम लागू हो जाएंगे। अब सस्ते सिलेंडर, यानी सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आपका आधार ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। 1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार से इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। 

घरेलू LPG सिलेंडर पर यह अनिवार्यता इसलिए लगाई गई है ताकि सब्सिडी वाला सिलेंडर असली घरेलू परिवारों तक पहुंच सके और कमर्शियल कामों में इसका दुरुपयोग रोका जा सके। नई वैरिफिकेशन से सरकार कनेक्शन की डुप्लीकेसी पर लगाम लगाना चाहती है। साथ ही सब्सिडी का प्रोसेस पहले से ज्यादा पारदर्शी हो जाएगा और सब्सिडी असली जरूरतमंद ग्राहकों तक पहुंच पाएगी। जो ग्राहक BAA नहीं करवाते हैं, उन्हें भी सिलेंडर मिलता रहेगा, लेकिन सब्सिडी के पात्र नहीं होंगे। 

LPG सिलेंडर सब्सिडी के लिए BAA कैसे करवाएँ

बायोमीट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) करवाने के लिए तीन तरीके हैं जिनसे आप आसानी से वैरिफिकेशन को पूरा करवा सकते हैं। 

  1. LPG सिलेंडर डिलीवरी पर्सन जब आपके घर आएगा तो वह संबंधित ऑयल कंपनी जैसे INDANE, HP आदि के मोबाइल ऐप की मदद से आपका ऑथेंटिकेशन कर सकता है। 
  2. अगर आप स्वयं जाकर BAA करवाना चाहते हैं तो आपके एरिया के गैस डिस्ट्रिब्यूटर शोरूम पर जाकर भी ऑथेंटिकेशन करवा सकते हैं। 
  3. आपकी गैस कंपनी यानी OMC के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आप घर बैठे BAA करवा सकते हैं। Indane के ग्राहक IndianOil ONE App, Bharatgas के ग्राहक HelloBPCL App और HP Gas के ग्राहक HP PAY App के माध्यम से BAA करवा सकते हैं। 
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »