WhatsApp पर 'Join Missed Calls' और 'Biometric Lock' फीचर लाने की तैयारी

'जॉइन मिस्ड कॉल्स' फीचर की मदद से यूज़र्स मिस हुई ग्रुप कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, 'बायोमैट्रिक लॉक' फीचर के जरिए ऑथेन्टिकेशन प्रक्रिया को इम्प्रूव करते हुए इसमें फिंगरप्रिंट के अलावा अन्य विकल्प जोड़े गए हैं।

WhatsApp पर 'Join Missed Calls' और 'Biometric Lock' फीचर लाने की तैयारी

WABetaInfo द्वारा साझा किया गया है स्क्रीनशॉट

ख़ास बातें
  • WhatsApp फिलहाल इन दोनों ही फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है
  • Join Missed Calls फीचर के जरिए मिस हुई ग्रुप कॉल का बन सकते हैं हिस्सा
  • Biometric lock फीचर में जोड़ा जा सकता है फेस अनलॉक फीचर
विज्ञापन
WhatsApp इन दिनों कथित रूप से दो नए फीचर्स पर काम कर रहा है, यह दो फीचर्स हैं- 'Join Missed Calls' और 'Biometric Lock'। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह दोनों ही फीचर बीटा वर्ज़न 2.20.203.3 अपडेट में देखे गए हैं। 'जॉइन मिस्ड कॉल्स' फीचर की मदद से यूज़र्स मिस हुई ग्रुप कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, 'बायोमैट्रिक लॉक' फीचर के जरिए ऑथेन्टिकेशन प्रक्रिया को इम्प्रूव करते हुए इसमें फिंगरप्रिंट के अलावा अन्य विकल्प जोड़े गए हैं। बताया गया है कि इन दो फीचर्स पर फिलहाल काम चल रहा है, हालांकि भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इन्हें व्हाट्सऐप में पेश किया जा सकता है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp इन दिनों दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है इन दोनों फीचर्स को लेटेस्ट बीटा अपडेट वर्ज़न 2.20.203.3 में देखा गया है। एक फीचर का नाम है Join Missed Calls फीचर, इस फीचर की मदद से यूज़र्स व्हाट्सऐप पर मिस हुई कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, यह फीचर तभी काम करेगा जब वह कॉल उस वक्त भी चल रही हो, जिसके बाद यूज़र्स उस ग्रुप कॉल को बीच में भी जॉइन कर सकता है। WABetaInfo द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूज़र्स को इस फीचर के साथ दो विकल्प मिलेंगे ‘Ignore' और ‘Join'। ऑनगोइंग कॉल यदि आपके लिए जरूरी है, तो आप बाद में भी ‘Join' पर क्लिक करके उस कॉल का हिस्सा बीच से बन सकते हैं। यदि आपको वो कॉल जरूरी नहीं लगती, तो आप उसे इग्नोर भी कर सकते हैं।

‘Biometric lock' फीचर की बात करें, तो व्हाट्सऐप कथित रूप से ऑथेन्टिकेशन प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के अलावा अन्य विकल्प जोड़ने वाली है। अब-तक व्हाट्सऐप के प्राइवेसी सेटिंग्स में आपको केवल फिंगरप्रिंट लॉक का ही विकल्प मिलता था, लेकिन अब लग रहा है कि यह विकल्प बदने वाले हैं इसमें अब बायोमैट्रिक लॉक को पेश किया जाएगा जिसमें फेस लॉक को शामिल किया जा सकता है।

फिलहाल, साफ नहीं है कि यह दो नए फीचर ऐप में कब पेश किए जाएंगे। यहां यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि यह दोनों ही फीचर अंडर डेवलपमेंट में है, जो कि अभी बीटा बिल्ट यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है।

आपको बता दें, हाल ही में बीटा अपडेट वर्ज़न 2.2043.7 में सामने आया था कि जल्द ही वेब/डेस्कटॉप में वॉयस व वीडियो कॉल सपोर्ट को जोड़ा जाने वाला है, जिसमें अब-तक केवल मैसेज करने की ही सुविधा उपलब्ध थी। हालांकि, यह फीचर एंड्रॉयड व आईओएस ऐप्स के लिए उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp beta, Join Missed Calls, Biometric lock

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »