• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कार्ड से पेमेंट होगा और सुरक्षित, Samsung ने पेश की नई फ‍िंगरप्रिंट सिक्‍योरिटी IC

कार्ड से पेमेंट होगा और सुरक्षित, Samsung ने पेश की नई फ‍िंगरप्रिंट सिक्‍योरिटी IC

नए फिंगरप्रिंट सिक्‍योरिटी IC वाले कार्ड पेमेंट्स को और फास्‍ट व सिक्‍योर बनाएंगे, क्योंकि लोगों को कीपैड पर पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।

कार्ड से पेमेंट होगा और सुरक्षित, Samsung ने पेश की नई फ‍िंगरप्रिंट सिक्‍योरिटी IC

Photo Credit: Samsung Newsroom

अगर कोई कार्ड चोरी हो जाता है, तो उससे फ्रॉड करने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।

ख़ास बातें
  • तीन फंक्‍शंस को एक ही चिप में लाने से मैन्‍युफैक्‍चरर्स को फायदा होगा
  • इससे पेमेंट कार्ड की सिक्‍योरिटी के लिए एक एक्‍स्‍ट्रा लेयर बन जाती है
  • पेमेंट्स कार्ड में यह तकनीक आने से भुगतान सुरक्ष‍ित तरीके से होगा
विज्ञापन
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) ने पेमेंट कार्डों के लिए एक नए फिंगरप्रिंट सिक्‍योरिटी IC (इंटीग्रेटेड सर्किट) को पेश किया है। S3B512C नाम का यह IC इंडस्‍ट्री का पहला ऑल-इन-वन सिक्‍योरिटी चिप सॉल्‍यूशन है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए बायोमेट्रिक इन्‍फर्मेशन को रीड करता है। यह डेटा को इन्क्रिप्‍टेड फॉर्मेट में ऑथेन्टिकेट करते हुए स्‍टोर करता है, जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। सिक्‍योरिटी IC, एक सिक्‍योर प्रोसेसर के साथ डेटा का विश्‍लेषण करता है। नए फिंगरप्रिंट सिक्‍योरिटी IC वाले कार्ड पेमेंट्स को और फास्‍ट व सिक्‍योर बनाएंगे, क्योंकि लोगों को कीपैड पर पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। अगर कोई कार्ड चोरी हो जाता है, तो उससे फ्रॉड करने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी। 

सैमसंग के मुताबिक, तीन अलग-अलग फंक्‍शंस को एक ही चिप में बंडल करने से मैन्‍युफैक्‍चरर्स को फायदा होगा। उन्‍हें बायोमेट्रिक कार्ड के लिए जरूरी डिजाइन प्रोसेस को ऑप्‍टमाइज करने और चिप की संख्‍या को कम करने में मदद मिलेगी। 

इस सिक्‍योरिटी IC में इन्क्रिप्टेड फ‍िंगरप्रिंट डेटा को EMVCo और कॉमन क्राइटेरिया इवैल्‍यूशन अश्‍योरेंस लेवल 6+ (CC EAL 6+) के लिए सर्टिफाइड SE में स्‍टोर किया जाता है। यूजर की आइडेंटिटी को वेरिफाई करने के लिए फ‍िंगरप्रिंट आइडेंटिफ‍िकेशन एल्‍गोरिदम एक सिक्‍योर प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। सिक्‍योरिटी IC में 
एंटी-स्पूफिंग तकनीक भी लगाई गई है। यह आर्टिफ‍िशियल फ‍िंगरप्रिंट को कामयाब नहीं होने देती और धोखाधड़ी देने वालों के मंसूबों पर पानी फेर देती है। 

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में सिस्टम LSI मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट केनी हान ने कहा कि "S3B512C में लगा फिंगरप्रिंट सेंसर, सिक्योर एलिमेंट (SE) और सिक्योर प्रोसेसर को जोड़ता है। इससे पेमेंट कार्ड की सिक्‍योरिटी के लिए एक एक्‍स्‍ट्रा लेयर बन जाती है।" उन्‍होंने कहा कि इस सिक्‍योरिटी IC को मुख्य रूप से पेमेंट कार्ड के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि इसका इस्‍तेमाल उन कार्डों में भी किया जा सकता है, जो किसी बिल्डिंग में एंट्री करने, स्‍टूडेंट या एम्‍प्‍लॉई की पहचान करने के लिए जरूरी होते हैं। 

सैमसंग की यह तकनीक जल्‍द विभिन्‍न पेमेंट्स और दूसरे तरह के कार्डों में सामने आ सकती है। पेमेंट्स कार्ड में यह तकनीक आने से ना सिर्फ भुगतान सुरक्ष‍ित तरीके से होगा, बल्कि कार्ड के गुम या चोरी होने पर कोई उसका गलत फायदा भी नहीं उठा पाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »