Paytm ने बायोमेट्रिक UPI पेमेंट और कार्डलेस ATM विदड्रॉल फीचर लॉन्च किया है, जिससे ट्रांजैक्शन और आसान और सुरक्षित हो गया है।
Photo Credit: Reuters
Paytm ने अपने ऐप पर नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स UPI PIN डाले बिना फिंगरप्रिंट या Face ID के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने कार्डलेस ATM कैश विदड्रॉल की सुविधा भी शुरू की है। इन फीचर्स का मकसद रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है। NPCI गाइडलाइन्स के मुताबिक, बायोमेट्रिक UPI पेमेंट की प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 5,000 रुपये रखी गई है।
Paytm ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि यह फीचर स्मार्टफोन के इनबिल्ट बायोमेट्रिक सिस्टम जैसे Android के फिंगरप्रिंट सेंसर और iOS के Face ID पर काम करता है। Paytm या बैंक यूजर्स का बायोमेट्रिक डेटा स्टोर नहीं करते, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है। UPI PIN का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा, ताकि यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार तरीका चुन सकें। यह फीचर पेमेंट, बैलेंस चेक और ATM विदड्रॉल जैसे कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इसके अलावा Paytm ने कार्डलेस ATM विदड्रॉल को भी सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। यूजर्स अब ATM स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को स्कैन करके, Face ID, फिंगरप्रिंट या UPI PIN के जरिए कैश निकाल सकते हैं। इससे डेबिट या ATM कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आम तौर पर प्रति ट्रांजैक्शन 10,000 रुपये तक कैश निकाला जा सकता है, हालांकि यह लिमिट बैंक और UPI नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Paytm के मुताबिक, यह सिस्टम कई लिंक्ड बैंक अकाउंट्स के बीच आसान चयन की सुविधा भी देता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स से पेमेंट और कैश एक्सेस दोनों पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio