Apple Iphone 2026

Apple Iphone 2026 - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 आज से शुरू हो गई है और इसमें iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट आया है। अमेजन पर प्रमोशनल बैनर में iPhone 16 सेल के दौरान 72,249 में मिल रहा है। जबकि यह आईफोन Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹89,900 में लिस्टेड है, जिसकी तुलना में यह आईफोन करीबन ₹17,651 सस्ता मिल रहा है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Apple iPhone 15 पर बड़ी डील मिल रही है। फोन की सेल कीमत ₹67,999 रखी गई है, जबकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा लेने पर इसकी प्रभावी कीमत ₹63,999 तक पहुंच सकती है। कुछ पात्र ग्राहकों के लिए अतिरिक्त कार्ड कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत ₹61,599 तक जाने की जानकारी भी सामने आई है। iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, A16 Bionic चिप, 48MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Apple iPhone 16 पर खास डील रिवील हो गई है। सेल के दौरान iPhone 16 के 128GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹71,999 होगी। इस कीमत में बैंक और अन्य लागू ऑफर्स शामिल हैं। ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट के साथ Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा। No Cost EMI और Exchange Bonus जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे। iPhone 16 में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, Apple A18 चिपसेट, 48MP मुख्य कैमरा और IP68 रेटिंग मिलती है।
  • iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 और Amazon Great Indian Festival Sale 2026 जल्द ही शुरू होने वाली हैं। इन दोनों ही सेल में Apple के आईफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जाने वाला है। फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 से लेकर 15 पर छूट मिलेगी। वहीं अमेजन सेल में आईफोन 16 को डिस्काउंट में खरीदने का मौका मिलेगा।
  • Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
    Apple Pay आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। Apple की डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत फिलहाल Axis Bank के साथ हुई है और योग्य Visa व Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है। इसके बाद यूजर्स iPhone और Apple Watch की मदद से NFC वाले PoS टर्मिनल पर Tap-to-Pay पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट के दौरान Face ID, Touch ID या पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा। Apple Pay के जरिए कुछ ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी पेमेंट किया जा सकेगा। इस सर्विस में कार्ड की असली डिटेल मर्चेंट के साथ शेयर नहीं की जाती है।
  • Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और iPhone पर मिलने वाली डील्स भी सामने आने लगी हैं। Flipkart पर iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की सेल कीमत ₹79,999 कन्फर्म हुई है, जबकि कार्ड कैशबैक के बाद यह ₹77,999 तक पहुंच सकती है। वहीं iPhone 15 की शुरुआती सेल कीमत ₹63,999 बताई गई है। दूसरी तरफ Amazon ने iPhone 16 को अपनी Great Indian Festival Sale की डील लिस्ट में शामिल किया है, लेकिन इसकी कीमत अभी रिवील नहीं हुई है। दोनों सेल में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट भी मिलेंगे।
  • iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
    iPhone 20 Pro अगले साल लॉन्च हो सकता है जिसके साथ में कंपनी iPhone 20 Pro Max को भी लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन कंपनी के सबसे बड़े अपग्रेड ला सकते हैं। न सिर्फ डिजाइन में, बल्कि डिस्प्ले साइज में भी। हाल ही में चीन से जाने माने टिप्स्टर ने खबर दी थी कि iPhone 20 Pro और iPhone 20 Pro Max के प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे हैं।
  • itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
    itel Zeno 300 का लॉन्च भारत में टीज कर दिया है। Amazon India ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पर फोन को लिस्ट किया है। फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है। फोन के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं। इसके साथ में फ्लैश भी होगा।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • iPhone Duo के लिए ₹3 लाख का बजट नहीं है? ये 4 सस्ते फोल्डेबल फोन देखिए, ₹40 हजार से शुरू कीमत
    Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत करीब ₹3 लाख है, लेकिन फोल्ड होने वाला फोन खरीदने के लिए इतना पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है। भारत में Tecno Phantom V Flip 5G, Ai+ NovaFlip 5G, Motorola Razr 50 और Samsung Galaxy Z Flip 5 जैसे कम कीमत वाले विकल्प मौजूद हैं। इन फोन में फोल्ड होने वाला AMOLED डिस्प्ले, कवर स्क्रीन और क्लैमशेल डिजाइन मिलता है। Motorola Razr 50 की कीमत ₹44,999 और Ai+ NovaFlip 5G की कीमत ₹49,999 बताई गई है। वहीं Tecno Phantom V Flip 5G करीब ₹40 हजार के बजट में आता है।
  • iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
    iPhone 17 Pro ने 30 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई से गिराने का टेस्ट भी पास कर लिया। दरअसल यह टेस्ट एक केस बनाने वाली कंपनी ने किया है। यह ताईवान की कंपनी है जिसका नाम RhinoShield है। कंपनी मोबाइल फोन के लिए केस बनाती है। उसने अपने केस की मजबूती दिखाने के लिए यह कारनामा कर दिखाया। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 Pro उत्तरी स्वीडन के ऊपर 30,607 मीटर की ऊंचाई पर ले जाकर नीचे गिराया गया।
  • आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
    Apple iOS 27 अपडेट 14 सितंबर 2026 को iPhone यूजर्स के लिए जारी करेगा। नया अपडेट OTA के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा और इसके लिए Settings > General > Software Update में जाना होगा। iOS 27 में बेहतर Liquid Glass डिजाइन, Apple Intelligence और ज्यादा स्मार्ट Siri जैसे फीचर्स मिलेंगे। Siri अब ज्यादा नेचुरल रिक्वेस्ट समझने और बातचीत का संदर्भ बनाए रखने में सक्षम होगी। इसके अलावा iPhone Handoff, Phone ऐप में बदलाव, Messages और Mail में सुझाव, Safari में बेहतर टैब ग्रुपिंग और नए पैरेंटल कंट्रोल्स भी मिलेंगे। यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के कई मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Apple Event 2026 Highlights: iPhone 18 Pro, iPhone Duo फोल्डेबल फोन से लेकर AIrPods 5 तक, यहां देखें हाइलाइट्स
    Apple Event 2026 में फोल्डेबल iPhone, iPhone 18 Pro सीरीज, AirPods 5 और Apple Watch Series 12 समेत कई नए प्रोडक्ट लॉन्च हुए हैं।
  • Apple का Foldable iPhone कितना अलग होगा? Samsung Galaxy Z Fold, Xiaomi 18 Fold से होगा सीधा मुकाबला
    Apple आज अपना पहला Foldable iPhone पेश कर सकता है, जिसका मुकाबला पहले से बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Z Fold8 और Xiaomi 18 Fold से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का फोल्डेबल फोन बुक-स्टाइल डिजाइन, करीब 5.5 इंच बाहरी और 7.8 इंच अंदरूनी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसकी मोटाई करीब 4.5mm और स्क्रीन की क्रीज बेहद कम होने की उम्मीद है। वहीं Xiaomi 18 Fold में 200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, जबकि Galaxy Z Fold8 में 201 ग्राम वजन और 4,800mAh बैटरी मिलती है। Apple फोन की कीमत $2,000-$2,500 या उससे ज्यादा हो सकती है।
  • iPhone खरीदने का सही समय कौन सा है, Apple Event से पहले खरीदें या लॉन्च के बाद?
    Apple 9 सितंबर 2026 को नए iPhone मॉडल लॉन्च करने वाला है, ऐसे में खरीदारों के सामने बड़ा सवाल है कि अभी iPhone 17 खरीदें या नए मॉडल का इंतजार करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Foldable iPhone पेश हो सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों को लंबा इंतजार जरूरी नहीं है। वहीं नए Pro फीचर्स या Foldable iPhone में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इंतजार करना बेहतर हो सकता है। कीमत और जरूरत के आधार पर फैसला करना जरूरी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »