iPhone 18 Pro Max फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल के दौरान डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 18 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 एप्पल के प्रोडक्ट्स पर धांसू ऑफर लेकर आई है। अगर आप लेटेस्ट आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो काफी बचत हो सकती है। एप्पल ने बीते महीने iPhone 18 Pro Max लॉन्च किया था जो कि फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल के दौरान डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए आईफोन 18 प्रो मैक्स पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 18 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,79,900 में लिस्ट किया गया है। दिवाली सेल के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹6,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,73,9000 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में पुराना फोन देने पर ₹76,200 तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर में अधिकतम बचत एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन पर निर्भर करती है।
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है,जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में कंपनी का इन हाउस Apple A20 Pro चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आईफोन iOS 27 पर काम करता है।
18 Pro Max के रियर कैमरा सेटअप में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, ब्लूटूथ 6, वाईफाई 7, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!