• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में

Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone की डील्स में बदलाव हुआ है। अब Flipkart पर iPhone 17 को बैंक ऑफर्स के साथ ₹81,999 और iPhone 15 को ₹63,999 में खरीदा जा सकता है।

Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में

Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल में iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Flipkart पर iPhone 17 का 256GB वेरिएंट ₹86,999 में लिस्टेड है
  • बैंक ऑफर के बाद iPhone 17 की इफेक्टिव कीमत ₹81,999 तक है
  • Amazon पर iPhone 16 की इफेक्टिव कीमत ₹73,749 हो जाती है
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत में बंपर डिस्काउंट पर iPhones मिले, लेकिन अब दिन निकलने के साथ कीमतों में थोड़े बदलाव भी हो चुके हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर Apple के नए iPhone 17 लाइनअप, iPhone 15 और iPhone 16  मॉडल्स पर अभी भी छूट दी जा रही है, लेकिन डिस्काउंट थोड़ा कम हो चुका है। अगर आपने अभी तक Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone नहीं खरीदा है, लेकिन अब प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम अपडेटेड डील्स की जानकारी दे रहे हैं।

Flipkart पर iPhone 17 ₹81,999 में

Flipkart ने Big Billion Days Sale 2026 के लिए iPhone 17 की डील बदल चुकी है। इसका 256GB वेरिएंट अब ₹86,999 में लिस्टेड है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत ₹99,900 है। इस कीमत के बाद ग्राहक कीमत को कम करने के लिए क्रेडिट कार्ड ऑफर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 2,000 रुपये की छूट iCICI Bank क्रेडिट कार्ड, 5,000 रुपये का कैशबैक Flipkart SBI या Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए हासिल किया जा सकता है। इस तरह मैक्सिमम 81,999 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। बता दें कि सेल की शुरुआत में फोन को 71,999 रुपये में बेचा गया था।

यहां से खरीदें: iPhone 17

Flipkart पर iPhone 15 ₹63,999 में

अगर आप थोड़ा पुराना iPhone लेने की सोच रहे हैं तो iPhone 15 पर भी डील है, जिसमें कोई बदलाव नहीं है। Flipkart Big Billion Days Sale में इसका शुरुआती सेल प्राइस ₹63,999 है। यह कीमत बैंक डिस्काउंट को शामिल करके बताई गई है। फोन की मौजूदा लिस्टेड कीमत ₹74,900 बताई गई है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹54,400 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।

यहां से खरीदें: iPhone 15

Amazon पर iPhone 16 ₹73,749 में

Amazon Great Indian Festival Sale में iPhone 16 डील भी बदल गई है। फोन शुरुआती कीमत से 2-3 हजार महंगा हो गया है, लेकिन डील अभी भी आकर्षक है। iPhone 16 का बेस वेरिएंट ₹76,999 में लिस्टेड है, लेकिन SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए ₹3.250 का फ्लैट ऑफ मिलेगा, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत ₹73,749 हो जाती है। इसके अलावा, No-Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।

यहां से खरीदें: iPhone 16

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »