Apple ने भारत में फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं। इसके तहत रंगोली डिजाइन वाले Special Edition AirPods 5 को 17,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, चुनिंदा iPhone, Mac, iPad और Apple Watch की खरीद पर 15,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
Photo Credit: Apple
Apple के फेस्टिव ऑफर्स में रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5 और चुनिंदा डिवाइस पर छूट
Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन के लिए खास ऑफर्स पेश किए हैं। इसके तहत कंपनी पहली बार Rangoli डिजाइन वाले Special Edition AirPods 5 लेकर आई है। इनके चार्जिंग केस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इनकी कीमत 17,900 रुपये है और इन्हें सीमित संख्या में बेचा जाएगा। इसके अलावा, Apple के चुनिंदा iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch खरीदने पर भी छूट का फायदा मिलेगा। कंपनी चुनिंदा डिवाइस पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है।
Apple Special Edition AirPods 5 की भारत में कीमत 17,900 रुपये है। इनकी खासियत चार्जिंग केस पर बना रंगोली डिजाइन है, जिसे भारतीय पारंपरिक कला से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। कंपनी इन्हें सीमित संख्या में बेच रही है। ग्राहक इन AirPods को Apple की ऑनलाइन स्टोर, Apple Store ऐप और देश के चुनिंदा छह स्टोर से खरीद सकते हैं। इनमें मुंबई के Apple BKC और Apple Borivali, दिल्ली-NCR के Apple Saket और Apple Noida, बेंगलुरु के Apple Hebbal और पुणे के Apple Koregaon Park स्टोर शामिल हैं।
Apple के फेस्टिव ऑफर्स 11 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेंगे। इस दौरान चुनिंदा iPhone, Mac कंप्यूटर और iPad खरीदने पर 12 महीने तक No Cost EMI का फायदा लिया जा सकता है। इसके अलावा, चुनिंदा डिवाइस की खरीद पर पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। हालांकि, यह छूट हर डिवाइस पर लागू नहीं होगी। कैशबैक की रकम प्रोडक्ट और इस्तेमाल किए जाने वाले कार्ड पर निर्भर करेगी।
कंपनी ने चुनिंदा Apple Watch, AirPods और दूसरी एक्सेसरीज पर भी No Cost EMI का ऑप्शन दिया है। इन प्रोडक्ट्स पर छह महीने तक EMI की सुविधा मिल सकती है।
Apple ने फेस्टिव सीजन के लिए रंगोली बनाने से जुड़ा एक खास सेशन भी शुरू किया है। इसमें लोग iPad और Apple Pencil की मदद से डिजिटल रंगोली बनाना सीख सकेंगे। यह मुफ्त सेशन 14 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलेगा। इसे आर्टिस्ट अरुषि कातुरिया के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
इस दौरान लोग Procreate ऐप में अलग-अलग रंगों, बनावट और पारंपरिक डिजाइनों के साथ रंगोली बना सकेंगे। इसके लिए एक खास पाउडर ब्रश भी तैयार किया गया है। इच्छुक ग्राहक Apple Store में इस सेशन में हिस्सा ले सकते हैं या कंपनी की ऑनलाइन सर्विस के जरिए इसकी जानकारी ले सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स