Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Apple iPhone 16 की डील रिवील हो गई है। 128GB मॉडल सभी बताए गए ऑफर्स को शामिल करने के बाद ₹71,999 की इफेक्टिव कीमत में मिलेगा।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 फ्लैट 20% के डिस्काउंट पर

ख़ास बातें
  • iPhone 16 128GB की इफेक्टिव कीमत ₹71,999
  • SBI कार्ड और Amazon Pay ICICI कार्ड पर एक्स्ट्रा फायदे
  • Apple A18 चिपसेट और 48MP कैमरा से लैस है फोन
विज्ञापन


Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की बड़ी डील्स अब रिवील हो गई हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra के बाद अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपकमिंग iPhone 16 की डील को भी रिवील कर दिया है। Apple का यह मॉडल इस सेल में लॉन्च प्राइस के मुकाबले बहुत कम दाम में मिलेगा। iPhone 16 में Apple A18 चिपसेट, 48 मेगापिक्सल कैमरा और OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। जो ग्राहक iPhone खरीदना चाहते हैं और iPhone 17 प्राइस हाइक के बाद अब उनके बजट से बाहर है उनके लिए iPhone 16 की Amazon Deal बेहद काम की है। नीचे इस डील की सभी जानकारी दी गई है।

iPhone 16 Deal on Amazon Great Indian Festival Sale 2026

Amazon के मुताबिक, Great Indian Festival Sale 2026 के दौरान iPhone 16 को 89,990 रुपये की MRP के बजाय 71,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा, जिसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। इसका मतलब है कि फोन करीब ₹18 हजार की छूट के साथ मिलेगा। इस कीमत में बैंक और अन्य सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि फोन अधिक कीमत में लिस्ट होगा, लेकिन कूपन या बैंक कार्ड ऑफर इस्तेमाल करने के बाद ही इसे 71,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकेगा। 

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 iPhone 16 Deal

बता दें कि Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान SBI Bank के क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर भी फ्लैट 5% कैशबैक हासिल किया जा सकेगा। इसके अलावा, No Cost EMI ऑप्शन व Exchange Bonus जैसे एडिशनल बेनिफिट्स का फायदा भी दिया जाएगा।

iPhone 16 Specifications

iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल है और डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple A18 चिपसेट दिया गया है। यह iOS 26 पर काम करता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ f/1.6 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/1.9 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो iPhone 16 की लंबाई 147.6mm, चौड़ाई 71.6mm और मोटाई 7.8mm है। फोन का वजन 170 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »