Apple ने बाजार में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 16 को महंगा कर दिया था, लेकिन यह अमेजन पर सस्ता मिल रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 16 में 6.10 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
Apple ने बाजार में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद मौजूदा आईफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद iPhone 16 भी महंगा होकर एप्पल की आधिकारिक साइट पर ₹89,900 में लिस्ट हो गया है। ऐसे में अगर आप यह आईफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो फेस्टिवल सीजन के मौके पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर चल रही Amazon Great Indian Festival Sale 2026 फायदेमंद साबित हो सकती है। इस सेल में आईफोन 16 को हजारों रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹76,999 है। हालांकि, बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 73,999 हो जाएगी। जबकि यह आईफोन वर्तमान में एप्पल की आधिकारिक साइट पर ₹89,900 में लिस्ट है, जिस हिसाब से करीबन ₹15,900 सस्ता मिल रहा है।
iPhone 16 में 6.10 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन हेक्सा कोर एप्पल ए18 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आईओएस 26 पर काम करता है। इस आईफोन की लंबाई 147.60 मिमी, चौड़ाई 71.60 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 170 ग्राम है। धूल, छींटों और पानी से सुरक्षा के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है। यह आईफोन 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। सेफ्टी क लिए इमरजेंसी SOS और क्रैश डिटेक्शन मिलता है।
iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ कैमरा मिलता है। इस आईफोन में एप्पल इंटेलिजेंस और सिरी एआई मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 5जी सपोर्ट शामिल है। इस आईफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/मैग्नेटोमीटर सेंसर मिलता है। इसमें बिल्ट इन रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। फास्ट चार्ज के जरिए बैटरी को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज