• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Amazfit ने लॉन्‍च की स्‍पोर्टी लुक वाली रगड स्‍मार्टवॉच ‘Active Edge’, दिन रात जाचेंगी सेहत, जानें दाम

Amazfit ने लॉन्‍च की स्‍पोर्टी लुक वाली रगड स्‍मार्टवॉच ‘Active Edge’, दिन-रात जाचेंगी सेहत, जानें दाम

Amazfit Active Edge : यह लावा ब्‍लैक, मिडनाइट पल्‍स और मिंट ग्रीन कलर्स में आती है। इस वॉच को अमेजफ‍िट की वेबसाइट और एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा।

Amazfit ने लॉन्‍च की स्‍पोर्टी लुक वाली रगड स्‍मार्टवॉच ‘Active Edge’, दिन-रात जाचेंगी सेहत, जानें दाम

Photo Credit: Amazon

Amazfit Active Edge में 1.32 इंच की TFT LCD स्‍क्रीन है। डिस्‍प्‍ले में टेंपर्ड ग्‍लास के साथ एंटी फ‍िंगरप्रिंट कोटिंग इस्‍तेमाल हुई है।

ख़ास बातें
  • Amazfit Active Edge स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • ढेरों फ‍िटनेस मोड और जीपीएस की सुविधा से लैस
  • 27 फरवरी से खरीदी जा सकेगी
विज्ञापन
Amazfit ने भारत में अपनी लेटेस्‍ट स्‍मार्टवॉच Amazfit Active Edge को लॉन्‍च कर दिया है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर तैयार की गई है, जो अपनी कलाई में स्‍पोर्टी लुक वाली और रगड नजर आने वाली वॉच चाहते हैं। फीचर्स के मामले में भी अमेजफ‍िट ने इस स्‍मार्टवॉच को उम्‍दा बनाना चाहा है। सटीक जीपीएस ट्रैकिंग के लिए इस वॉच में 5 सैटेलाइट सिस्‍टम्‍स मिलते हैं। एक एआई हेल्‍थ कोच है, जो यूजर्स की फ‍िटनेस का खयाल रखेगा। कंपनी ने 16 दिनों की बैटरी लाइफ का वादा किया है। आइए जानते हैं इस स्‍मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स।  
 

Amazfit Active Edge Price in India 

Amazfit Active Edge कीमत 12999 रुपये है। यह लावा ब्‍लैक, मिडनाइट पल्‍स और मिंट ग्रीन कलर्स में आती है। इस वॉच को अमेजफ‍िट की वेबसाइट और एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। कंपनी के ऑथराइज्‍ड रिटेल पार्टनर्स पर भी यह उपलब्‍ध होगी। 27 फरवरी से सेल शुरू होगी। 
 

Amazfit Active Edge Specifications 

Amazfit Active Edge में 1.32 इंच की TFT LCD स्‍क्रीन है, जिसका रेजॉलूशन (360 x 360 pixels) है। डिस्‍प्‍ले में टेंपर्ड ग्‍लास के साथ एंटी फ‍िंगरप्रिंट कोटिंग इस्‍तेमाल हुई है, जिससे सेफ्टी सुनिश्‍चित होती है। ब्‍लूटूथ 5.0 इसमें मिलता है और यह एंड्रॉयड 7 या आईओएस 14.0 और उससे ऊपर के सभी ओएस वाली डिवाइसेज के साथ कनेक्‍ट की जा सकती है। 

बात करें फ‍िटनेस की तो आपकी बॉडी में ब्‍लड ऑक्‍सीजन का पता लगाने के लिए इस वॉच में ट्रैकर दिया गया है। साथ में एक्सेलेरोमीटर सेंसर और 3-एक्सिस मोशन सेंसर भी है। यह 4 सैटेलाइट पोजिशन‍िंग सिस्‍टम्‍स (GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS) को सपोर्ट करती है। 

Amazfit Active Edge चौबीसों घंटे हार्ट रेट को मॉनिटर करती है। यह SpO2 के अलावा यूजर्स के तनाव को भी जांचती है। इस वॉच को पहनने के बाद आपको घड़ी में ही कैलेंडर रिमांडर, कॉल नोटिफ‍िकेशन, फोन ऐप्‍स नोटिफ‍िकेशन मिल जाते हैं। फोन के कैमरा और म्‍यूजिक को भी यह घड़ी कंट्रोल कर सकती है। 

बिना स्‍ट्रैप के Amazfit Active Edge सिर्फ 34 ग्राम की है। इसमें 370mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा है कि वह सिंगल चार्ज में 16 दिन चल जाती है। हालांकि हैवी यूज में 10 दिन चलती है और जीपीएस यूज करने पर 20 घंटे। इस वॉच को पहनकर आप साफ पानी में 10 मीटर गहराई तक जा सकते हैं, जिससे यह स्‍वीमिंग करने वालों के लिए भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन बन सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »