Amazfit Active 2 Square जल्द होगी हार्ट रेट ट्रैकिंग और 160 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ लॉन्च

Amazfit अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 Square पर काम कर रहा है।

Amazfit Active 2 Square जल्द होगी हार्ट रेट ट्रैकिंग और 160 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ लॉन्च

Photo Credit: Walmart

Amazfit Active 2 Square Premium में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Amazfit Active 2 Square Premium में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Amazfit Active 2 Square Premium में 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।
  • Amazfit Active 2 Square Premium में 260mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Amazfit अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 Square पर काम कर रहा है। हाल ही में ऑफिशियल लॉन्च से पहले Active 2 Square की लीक सामने आई है। Walmart और Celcom Mexico की लिस्टिंग से नई स्मार्टवॉच की फोटो और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है जो कि जून 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यहां हम आपको Amazfit Active 2 Square के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazfit Active 2 Square Premium Price


Amazfit Active 2 Square Premium की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक स्तर पर खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल अमेजन पर Amazfit Active 2 Premium (राउंड) की कीमत $129.99 (लगभग 11,161 रुपये) है। Amazfit Active 2 के स्क्वायर वेरिएंट के आने का संकेत पहले ही मिल चुका था जब राउंड मॉडल को Active 2 (राउंड) के तौर पर दिखाया गया था और जब स्क्वायर वर्जन कुछ समय के लिए जेप सिक्योरिटी पेज पर नजर आया था।


Amazfit Active 2 Square Premium Specifications


Amazfit Active 2 Square Premium में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 390 x 450 रेजॉल्यूशन होगा। इसमें स्टेनलेस स्टील बेजल के साथ दो बटन होंगे। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए सैफायर क्रिस्टल ग्लास से लैस होगी। वॉच दो स्ट्रैप एक लेदर और एक सिलिकॉन के साथ आएगी। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 43.2 मिमी, चौड़ाई 36.9 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 31.4 ग्राम है।

इस वॉच में BioTracker 6.0 PPG बायोमेट्रिक सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। यह वॉच 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करेगी। वॉच PulsePrecision हार्ट रेट ट्रैकिंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल करेगी। इसमें 260mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि हैवी उपयोग के साथ 5 दिनों तक चलने की उम्मीद है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस मॉडल में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए NFC शामिल होगा या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि प्रीमियम वर्जन के साथ-साथ वॉच का स्टैंडर्ड वर्जन भी पेश किया जाएगा या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »