Aadhaar डेटा की चोरी से बचना है? ऐसे करें अपना Aadhaar नंबर लॉक

UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट और mAadhaar ऐप दोनों से आप ये लॉकिंग प्रोसेस कर सकते हैं।

Aadhaar डेटा की चोरी से बचना है? ऐसे करें अपना Aadhaar नंबर लॉक

UIDAI की वेबसाइट या ऐप के जरिए लॉक किया जा सकता है AADHAAR

ख़ास बातें
  • UIDAI का Aadhaar Lock फीचर अब ऑनलाइन उपलब्ध
  • Aadhaar नंबर लॉक करने के बाद सिर्फ Virtual ID से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन
  • KYC और अन्य सर्विस से पहले Aadhaar को अनलॉक करना होगा जरूरी
विज्ञापन
आजकल जब चंद पैसों में Aadhaar नंबर, एड्रेस और पर्सनल डिटेल्स Telegram बॉट्स पर बिक रही हैं, ऐसे में UIDAI का "Aadhaar Lock" फीचर आपकी डिजिटल प्राइवेसी के लिए लाइफ सेवर बन सकता है। बहुत से लोग अब तक नहीं जानते कि Aadhaar को ऑनलाइन लॉक किया जा सकता है, जिससे उसका मिसयूज रुक सके। इस फीचर का फायदा ये है कि जब तक आप खुद अनलॉक न करें, कोई भी आपका Aadhaar नंबर यूज नहीं कर पाएगा, चाहे वो KYC हो या कोई डिजिटल वेरिफिकेशन।

UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट और mAadhaar ऐप दोनों से आप ये लॉकिंग प्रोसेस कर सकते हैं। लेकिन याद रखिए, Aadhaar लॉक करने के बाद उसका 12-digit नंबर काम नहीं करता, उसकी जगह Virtual ID (VID) का यूज होता है।
 

Aadhaar को ऑनलाइन लॉक कैसे करें?

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं (uidai.gov.in)
  • "My Aadhaar" सेक्शन में जाएं और “Lock/Unlock Aadhaar” ऑप्शन चुनें
  • आधार नंबर, नाम, पिन कोड डालें और OTP से वेरिफाई करें
  • लॉकिंग कन्फर्मेशन के बाद, आपका Aadhaar नंबर लॉक हो जाएगा

अगर आपने अभी तक Virtual ID जेनरेट नहीं किया है, तो UIDAI साइट से "VID Generator" के जरिए 16-digit VID बना सकते हैं, जो लॉक होने के बाद पहचान के लिए काम आता है।
 

कब जरूरत पड़ती है अनलॉक करने की?

अगर आपको e-KYC कराना है, या किसी सर्विस में Aadhaar ऑथेंटिकेशन की जरूरत है, तो आपको इसे अनलॉक करना होगा। अनलॉक करने के बाद कुछ घंटों तक नंबर एक्टिव रहता है, फिर अपने आप लॉक हो जाता है।

इस फीचर का मकसद है आपके Aadhaar नंबर को बार-बार मिसयूज होने से बचाना, खासतौर पर पब्लिक WiFi, थर्ड पार्टी ऐप्स या फ्रॉड KYC कॉल्स के जमाने में।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UIDAI, Aadhaar, Aadhaar lock, aadhaar lock unlock
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »