• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब बिना OTP के नहीं मिलेगी Tatkal टिकट! IRCTC का नया नियम आज से लागू, यहां जानें पूरा प्रोसेस

अब बिना OTP के नहीं मिलेगी Tatkal टिकट! IRCTC का नया नियम आज से लागू, यहां जानें पूरा प्रोसेस

पहले, 1 जुलाई 2025 से IRCTC वेबसाइट और ऐप पर अकाउंट में आधार लिंक और वैरिफिकेशन को Tatkal बुकिंग का जरूरी हिस्सा बनाया गया था।

अब बिना OTP के नहीं मिलेगी Tatkal टिकट! IRCTC का नया नियम आज से लागू, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Photo Credit: Unsplash/ Kishore V

IRCTC पर अकाउंट में आधार लिंक/वेरिफिकेशन भी जरूर होगा, जो पहले ही 1 जुलाई से लागू है

ख़ास बातें
  • 15 जुलाई से Tatkal टिकट बुकिंग में आधार OTP अनिवार्य कर दिया गया है
  • टिकट बुकिंग के दौरान आधार लिंक मोबाइल पर आने वाला OTP डालना होगा
  • एजेंट्स पर भी लगी रोक, टिकट विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक बुकिंग नहीं
विज्ञापन
भारत सरकार और IRCTC ने आज, यानी 15 जुलाई 2025 से Tatkal ट्रेन टिकट बुकिंग में नया नियम लागू कर दिया है, जिसमें अब AADHAAR OTP जरुरी है। अब चाहे IRCTC की वेबसाइट हो, मोबाइल ऐप हो, PRS काउंटर से करें या कोई एजेंट के जरिए हो, हर Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान उस व्यक्ति के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। इसका मकसद टिकट एजेंट्स और स्कैल्पर्स द्वारा हो रही बुकिंग की कालाबजारी को रोकना और टिकटिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाना है।

पहले, 1 जुलाई 2025 से IRCTC वेबसाइट और ऐप पर अकाउंट में आधार लिंक और वैरिफिकेशन को Tatkal बुकिंग का जरूरी हिस्सा बनाया गया था। यानी अगर आपका Aadhaar IRCTC अकाउंट में लिंक और वेरिफाइड नहीं है, तो Tatkal टिकट बुक नहीं हो सकेगी। अब, आज से इस व्यवस्था में एक और लेयर जुड़ गई है, जो है OTP वैरिफिकेशन का स्टेप जो टिकट पूरी तरह बुक होने से पहले पूरे करना होगा।

इतना ही नहीं, अधिकृत एजेंट्स की Tatkal बुकिंग पर भी पहली 30 मिनट की पाबंदी लगाई गई है, जिसमें अब AC क्लास के लिए सुबह 10:00-10:30 बजे और Non-AC के लिए 11:00-11:30 बजे तक एजेंट से बुकिंग नहीं होगी। इसका उद्देश्य आम यात्रियों को शुरुआत में मिलने वाले मौके बढ़ाना और एजेंट्स की पकड़ कमजोर करना है।
 

Tatkal बुकिंग का नया प्रोसेस कैसा रहेगा?

  • IRCTC पर अकाउंट में आधार लिंक/वेरिफिकेशन जरूर होगा, जो पहले ही 1 जुलाई से लागू है।
  • टिकट बुक करते समय ऑनलाइन हो या काउंटर/एजेंट से, OTP सबमिट करना पड़ेगा, जो Aadhaar लिंक्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • एजेंट्स पहले 30 मिनट बुकिंग नहीं कर पाएंगे, जिससे सिस्टम में वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।
 

इस बदलाव से क्या फायदा?

  • पारदर्शिता बढ़ना: फर्जी या एजेंट्स द्वारा की जाने वाली बुकिंग पर रोक।
  • यात्रियों को मौका: शुरुआती मिनटों में असली व्यक्ति बुकिंग कर पाएंगे।
  • सुरक्षा में सुधार: Aadhaar + OTP का टू-लेयर वेरिफिकेशन।
  • बॉट्स या स्क्रिप्ट्स का खेल खत्म: ऐसा सिस्टम स्केल्पिंग रोकने में मददगार होगा।
 

यात्री क्या करें?

  • अपने IRCTC अकाउंट में आधार लिंक और वेरिफाई कर लें।
  • अपना मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक करा लें और बुकिंग के समय रिचार्ज रखें, जिससे OTP तुरंत मिल सके।
  • Tatkal टिकट खुलने के समय से पहले ही तैयार रहें, जो AC के लिए सुबह 10:00, Non-AC के लिए 11:00 बजे है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, Aadhaar, tatkal, Tatkal booking rules
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »