• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord Buds 3r भारत में लॉन्च: 54 घंटे का बैटरी बैकअप, गेमिंग के लिए 47ms लो लेटेंसी मोड, जानें कीमत

OnePlus Nord Buds 3r भारत में लॉन्च: 54 घंटे का बैटरी बैकअप, गेमिंग के लिए 47ms लो लेटेंसी मोड, जानें कीमत

OnePlus Nord Buds 3r की ओपन सेल OnePlus.in, OnePlus Store App, Experience Stores, Amazon, Flipkart, Myntra और दूसरे रिटेल चैनल्स पर होगी।

OnePlus Nord Buds 3r भारत में लॉन्च: 54 घंटे का बैटरी बैकअप, गेमिंग के लिए 47ms लो लेटेंसी मोड, जानें कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord Buds 3r को कंपनी ने सबसे लंबी बैकअप वाला TWS बताया है

ख़ास बातें
  • OnePlus TWS लाइनअप में सबसे लंबा बैटरी परफॉर्मेंस
  • इसमें 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स मिलते हैं
  • ऑफर के तहत शुरुआत में ये 1,599 रुपये में उपलब्ध रहेंगे
विज्ञापन

OnePlus ने इंडिया में अपने नए TWS ईयरबड्स Nord Buds 3r लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये एंट्री-लेवल सेगमेंट में भी दमदार बैटरी बैकअप, प्रीमियम ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स लेकर आए हैं। मुख्य हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें 54 घंटे का प्ले टाइम, 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स, IP55 रेटेड बिल्ड और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलते हैं। नए OnePlus Nord Buds 3r TWS ईयरबड्स सेल के लिए 8 सितंबर को उपलब्ध होंगे।

OnePlus Nord Buds 3r price in India, availability

OnePlus Nord Buds 3r की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत ये 1,599 रुपये में उपलब्ध रहेंगे। ये TWS 8 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और ग्राहक इन्हें Aura Blue और Ash Black कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। ओपन सेल के लिए ये OnePlus.in, OnePlus Store App, Experience Stores, Amazon, Flipkart, Myntra और दूसरे रिटेल चैनल्स पर मिलेंगे।

OnePlus Nord Buds 3r specifications

OnePlus Nord Buds 3r को कंपनी ने सबसे लंबी बैकअप वाला TWS बताया है। इसमें 54 घंटे का कुल प्ले टाइम मिलता है, जो एक हफ्ते तक बिना चार्जिंग चलेगा। TÜV Rheinland Battery Health Certification के साथ ये 1,000 चार्जिंग साइकिल्स के बाद भी स्थिर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

ऑडियो क्वालिटी के लिए OnePlus वियरेबल्स में 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो डीप bass और क्लियर साउंड प्रोवाइड करते हैं। Sound Master EQ से यूजर्स 3 प्रीसेट्स चुन सकते हैं या फिर 6-बैंड इक्वलाइजर से अपने हिसाब से लो, मिड और हाई फ्रीक्वेंसी कस्टमाइज कर सकते हैं। OnePlus 3D Audio (चुनिंदा OnePlus फोन पर उपलब्ध) के साथ 360-डिग्री इमर्सिव साउंड का भी मजा लिया जा सकता है।

कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें डुअल-माइक AI नॉयस कैंसलेशन और एंटी-विंड डिजाइन दिया है, जिससे भीड़भाड़ या आउटडोर में भी वॉइस क्लियर रहती है। वहीं गेमिंग के लिए इसमें 47ms लो लेटेंसी मोड और Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग केस IP55 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो Nord Buds 3r में डुअल-डिवाइस कनेक्शन, Google Fast Pair, Voice Assistant Shortcut, Find My Earbuds, Aqua Touch कंट्रोल्स और यहां तक कि Tap 2 Take photo जैसी खूबियां मौजूद हैं। इसके अलावा AI Translation और Notes integration जैसे फंक्शन भी दिए गए हैं।

OnePlus Nord Buds 3r की कीमत कितनी है?

लॉन्च प्राइस 1,599 रुपये रखा गया है, जबकि मूल सेल प्राइस 1,799 रुपये रहेगा।

OnePlus Nord Buds 3r कब से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे?

OnePlus Nord Buds 3r 8 सितंबर 2025 से ओपन सेल में मिलेंगे।

OnePlus Nord Buds 3r में बैटरी बैकअप कितना है?

OnePlus Nord Buds 3r में कुल 54 घंटे का बैकअप मिलने का दावा किया गया है, जो OnePlus TWS लाइनअप में सबसे ज्यादा है।

क्या OnePlus Nord Buds 3r गेमिंग के लिए ठीक हैं?

हां, OnePlus Nord Buds 3r में 47ms लो लेटेंसी मोड और Bluetooth 5.4 सपोर्ट है, जिससे गेमिंग स्मूद रहने की उम्मीद है।

क्या OnePlus Nord Buds 3r वाटरप्रूफ हैं?

ईयरबड्स को IP55 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है, यानी हल्की बारिश या पसीने में अपने रिक्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

OnePlus Nord Buds 3r में कौन-कौन से कलर मिलेंगे?

OnePlus Nord Buds 3r को Aura Blue और Ash Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  3. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »