EPFO ने दी खुशखबरी, अब कर्मचारी चेहरा दिखा कर जनरेट कर पाएंगे UAN नंबर

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, क्योंकि अब  फेस ऑथेंकिटकेशन के जरिए कई सर्विस का लाभ मिलने वाला है।

EPFO ने दी खुशखबरी, अब कर्मचारी चेहरा दिखा कर जनरेट कर पाएंगे UAN नंबर

Photo Credit: EPFO

EPFO कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

ख़ास बातें
  • EPFO मेंबर्स को फेस ऑथेंकिटकेशन के जरिए कई सर्विस का लाभ मिलने वाला है।
  • EPFO ने फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके UAN जारी करने की सुविधा शुरू की है।
  • EPFO ने फेस ऑथेंटिकेशन से UAN एक्टिवेशन के लिए डिजिटल सर्विस शुरू की है।
विज्ञापन
EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, क्योंकि अब  फेस ऑथेंकिटकेशन के जरिए कई सर्विस का लाभ मिलने वाला है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) के मेंबर्स अब फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यूनिवर्सल प्रोविडेंट फंड अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट कर सकते हैं और उससे संबंधित सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मंडाविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके UAN जारी करने और एक्टिवेशन के लिए एडवांस डिजिटल सर्विस शुरू की हैं, जो करोड़ों मेंबर्स के लिए कॉन्टैक्टलेस (संपर्क रहित), सुरक्षित और फुल डिजिटल सर्विस प्रदान करने की दिशा में एक जरूरी कदम है। मंत्री ने बिहार के 6 जिलों अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत फुल नोटिफिकेशन जारी करने की भी घोषणा की, जिससे ESIC की सोशल सिक्योरिटी स्कीम के दायरे में लगभग 24 हजार अतिरिक्त बीमित व्यक्ति आ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी UMANG मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का इस्तेमाल करके सीधे UAN जनरेट कर सकते हैं। कोई भी नियोक्ता किसी भी नए कर्मचारी के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का उपयोग करके UAN जनरेट करने के लिए UMANG ऐप का उपयोग कर सकता है। UAN जनरेट करने के लिए किसी कर्मचारी को UMANG ऐप खोलना होगा और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए UAN जारी करने और एक्टिवेशन के स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आधार बेस्ड वेरिफिकेशन के बाद UAN जनरेट किया जाएगा और आधार डाटाबेस में लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा।

यूएएन जनरेट करने के बाद कर्मचारी UMANG ऐप या मेंबर पोर्टल से यूएएन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधार के 100 प्रतिशत वेलिडेशन और फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने वाले यूजर्स को फायदा है। मंत्री ने आगे बताया कि जिन मेंबर्स के पास पहले से ही यूएएन है, लेकिन अभी तक एक्टिव नहीं किया है, वे अब UMANG ऐप के जरिए आसानी से अपना यूएएन एक्टिव कर सकते हैं। फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, डोमोग्राफिक या ओटीपी बेस्ड ऑथेंटिकेशन जैसे तरीकों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है।

यह सिक्योर वेरिफिकेशन मेंबर्स के लिए सेल्फ सर्विस ऑप्शन के अन्य तरीकों को भी आसान करेगा, जिससे भविष्य की कई सर्विस में नियोक्ता के पास या रीजनल ऑफिस (क्षेत्रीय कार्यालय) जाने से छुटकारा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में EPFO पेंशन पाने वालों को उनके घर पर सर्विस प्रदान करने के लिए MY भारत के वालंटियर के साथ साझेदारी करके फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके जीवन प्रमाण के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को भी बढ़ावा देगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, PF, UAN, Face Authentication, UMANG App, Aadhaar Verification
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »