10

10 - ख़बरें

  • Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
    Vivo Y600 चीन में लॉन्च के लिए घोषित हो गया है। फोन 30 अक्टूबर को चीनी मार्केट में लॉन्च होगा। इसके लॉन्च से पहले कुछ आकर्षक फीचर्स सामने आए हैं। फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी। यह ब्लू ओशन बैटरी बताई गई है।
  • iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
    iQOO 16R के लॉन्च से पहले फोन को एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में देखा गया है। फोन को कथित तौर पर इंडोनेशिया का सर्टिफिकेशन मिला है। यह इंडोनेशिया के TKDN डेटाबेस में नजर आया है। इससे पता चलता है कि फोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की तैयारी चल रही है। हालांकि iQOO 16 का ग्लोबल लॉन्च होना अभी बाकी है। iQOO 16R का मॉडल नम्बर I2606 बताया गया है।
  • 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
    Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 में Tecno Pop X 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Pop X 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹15,499 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) पा सकते है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,249 हो जाएगी। इस फोन में 6500mAh की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
    टेक कंपनियां बाजार में 10,000mAh बैटरी वाले टैबलेट लेकर आ रही हैं, इसी बीच HONOR WIN Tablet ने दस्तक दे दी है। WIN Tablet के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,499 yuan (लगभग ₹63,646) और 16GB+512GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹77,792) है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है।
  • Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
    Redmi K100 लॉन्च 27 अक्टूबर के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। अब फोन की बैटरी को लेकर कंपनी ने कैपिसिटी को कंफर्म कर दिया है। Redmi K100 में 10,000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। इतनी बड़ी बैटरी वाला ये पहला शाओमी स्मार्टफोन बनने जा रहा है। इसी के साथ फोन में धांसू फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।
  • 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    Blaupunkt ने भारत में अपने नए पार्टी स्पीकर Rock & Roll Rhythm को लॉन्च किया है। ब्लूटूथ स्पीकर में 100W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। स्पीकर में केराओके सपोर्ट भी मिलता है। स्पीकर में 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। यानी पार्टी जैसे मौके के लिए मनोरंजन के साधन के रूप में भी स्पीकर बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
  • Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
    Redmi Pad 3 की थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर मॉडल नंबर - 26104RPF2G और सर्टिफिकेशन नंबर - B38693-26 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क्स के लिए सपोर्ट है। Redmi Pad 3 के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 6 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं
  • iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दो कैमरा और फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
  • Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
    Honor ने मार्केट में दो नए पावरबैंक Honor Life के नाम से लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये पावरबैंक 10,000mAh और 20,000mAh कैपिसिटी के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है। दोनों ही में रेड कलर दिया गया है और बीच में काले रंगे पट्टे बनाए गए हैं।
  • Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
    Honor Win 2 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी के अनुसार Honor Win 2 के AnTuTu स्कोर हालिया लॉन्च हुए फ्लैगशिप गेमिंग फोन RedMagic 12 Pro+ से भी ऊपर गए हैं। Honor Win 2 ने 5,702,964 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में कूलिंग के लिए डुअल फैन सिस्टम मिलने वाला है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में सस्ता स्मार्टफोन पाने का सुनहरा मौका है। अगर आप भी स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों के कारण फोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो हम आपको Flipkart Big Billion Days Sale में मिलने वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं। ये फोन आप 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की रेंज में खरीद सकते हैं।
  • Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
    Lenovo IdeaPad Vibe 15Q8X12 में 15 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 400 निट्स का डिस्प्ले दिया गया है। आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 का है। 60Hz का रिफ्रेश रेट यह सपोर्ट करता है। लैपटॉप में TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple Watch सीरीज 11 (46 mm) को 49,900 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 34,499 रुपये (बैंक ऑफर और कैशबैक सहित) में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच को Space Grey, Silver Aluminium, Rose Gold और Jet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में Samsung Galaxy Watch 8 (44 mm) की बिक्री 45,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस की तुलना में 20,249 रुपये में की जा रही है।
  • JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
    JUST CORSECA ने आज भारत में अपने दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO लॉन्च कर दिए हैं। JC STUDIOX (JST 830) की कीमत ₹6,999 और JC STUDIOX PRO (JST 832) की कीमत ₹10,999 है। JC STUDIOX एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और JC STUDIOX PRO एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
  • EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
    दिवाली और फेस्टिव सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 10 लाख रुपये से कम बजट में इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस रेंज में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन कारों में बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, डिजाइन और फीचर्स के मामले में अंतर है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले इनकी शुरुआती कीमत, रेंज और बैटरी से जुड़े खर्चों की तुलना करना जरूरी है।

10 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »