मुंबईवासियों! अब मिस्ड कॉल दीजिए और जानिए लोकल ट्रेन का हाल

मुंबईवासियों! अब मिस्ड कॉल दीजिए और जानिए लोकल ट्रेन का हाल
विज्ञापन
पश्चिम रेलवे ने मुंबई के उपमहानगरीय यात्रियों की सुविधा के लिए नई सेवा की शुरुआत की है। नई सेवा के तहत सिर्फ मिस्ड कॉल देकर यात्री लोकल ट्रेन का रनिंग स्टेटस जान पाएंगे। इस सेवा के जरिए यात्रियों की रेल सेवा में होने वाले विलंब और दिक्कतों की जानकारी मिलती रहेगी।

इस सेवा का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को टोल फ्री नंबर 1800 212 4502 पर कॉल करना होगा। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप ही डिस्कनेक्ट हो जाएगा। फिर यात्रियों को उपमहानगरीय ट्रेनों के रनिंग स्टेटस की जानकारी देने वाला एक एसएमएस मिलेगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआरओ रविंद्र भास्कर ने कहा, ''इस सेवा की शुरुआत सोमवार से की गई। अभी तक यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।''उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे ने इस सेवा के लिए एक प्राइवेट एजेंसी के साथ समझौता किया है।

इस सेवा की महत्ता बताते हुए भास्कर ने कहा, "यह सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए है। यात्रियों को लोकल ट्रेन के रनिंग स्टेटस का पता रहेगा। खासकर आपातकाल स्थिति में उन्हें सबकुछ पता चलता रहेगा।"

पश्चिम रेलवे ने इस सेवा की क्रियान्वन के लिए एक कंपनी के साथ समझौता किया है। ट्रेनों की आवाजाही की जानकारी निर्धारित समय पर रेलवे द्वारा इस कंपनी के साझा की जाएगी। जिसे बाद में कंपनी द्वारा पैसेंजर को बताया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस सेवा का फायदा हर फोन से उठाया जा सकता है, चाहे वह फ़ीचर फोन ही क्यों ना हो।

यात्रियों को इस सेवा के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और यह बिल्कुल मुफ्त है। इसके अलावा यात्री mobitip.info पर जाकर रजिस्टर भी कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद उन्हें नियमित तौर पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही की जानकारी मिलती रहेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, Indian Railways, Mobiles, SMS, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »