Vodafone Idea का 251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब हर सर्कल में उपलब्ध

Vodafone Idea इस 251 रुपये के प्रीपेड प्लान के तहत 50 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ देता है। हालांकि, इस डेटा पैक में टॉक-टाइम और एसएमएस बेनेफिट्स आदि नहीं मिलते।

Vodafone Idea का 251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब हर सर्कल में उपलब्ध

Vodafone Idea के 251 रुपये डेटा पैक में नहीं मिलता कॉलिंग व SMS बेनेफिट्स

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 251 रुपये डेटा पैक की वैधता 28 दिन है
  • इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहक को मिलता है 50 जीबी डेटा
  • लॉन्च के बाद से ही कई बार इस प्लान की उपलब्धता में किया गया है विस्तार
विज्ञापन
Vodafone Idea का 251 रुपये का प्रीपेड प्लान अब देश के सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। बता दें, इस महीने इस प्लान का विस्तार कई सर्कल्स में किया गया था, लेकिन तब भी यह प्लान यूपी वेस्ट, राजस्थान, नॉर्थ ईस्ट, कर्नाटक और असम जैसे सर्किल में उपलब्ध नहीं था। हालांकि अब इसमें बदलाव कर दिया गया है और इसी के साथ Work From Home प्लान सभी सर्कल्स में उपलब्ध करा दिया गया है। वोडाफोन के 251 रुपये के इस प्रीपे़ड प्लान को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो कि चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध था, जैसे गुजरात, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट और केरल।

Vodafone Idea लॉन्च के बाद से ही इस 251 रुपये के प्रीपेड प्लान में विस्तार कर रहा है, जो कि अब पैन इंडिया आधार पर उपलब्ध है। नए बदलाव के तहत यह प्लान अब उन सर्कल्स में भी उपलब्ध है, जहां पहले यह नहीं था जैसे कि यूपी वेस्ट, राजस्थान, नॉर्थ-ईस्ट, कर्नाटका और असम। Gadgets 360 ने ऊपर दिए सभी सर्कल्स में इस प्लान की पुष्टि की है। यह प्रीपेड प्लान वोडाफोन वेबसाइट के साथ-साथ आइडिया वेबसाइट पर सभी सर्कल्स में लाइव है। इस बदलाव के साथ अब वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर्स को सभी 23 टेलीकॉम सर्कल्स में 251 रुपये का वर्क फ्रॉम होम प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है।

आपको बता दें, कंपनी द्वारा यह प्लान कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा डेटा उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च किया गया था, ताकि लोग घर पर रहकर आसानी से वर्क फ्रॉम होम कर सकें। प्लान के विस्तार की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई थी।

वोडाफोन आइडिया इस 251 रुपये के प्रीपेड प्लान के तहत 50 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ देता है। हालांकि, इस डेटा पैक में टॉक-टाइम और एसएमएस बेनेफिट्स आदि नहीं मिलते। यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो ज्यादा डेटा वाले प्लान की तलाश कर रहे थे, ताकि वर्क फ्रॉम होम के जरिए काम आसानी से कर सकें। वहीं, जो लोग टॉक-टाइम और एसएमएस बेनेफिट्स पाना चाहते हैं, उन्हें 251 रुपये के प्लान के साथ अतिरिक्त रीचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Idea Rs 251 Prepaid Plan, Vodafone, Idea
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  2. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
  3. भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री
  4. YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
  5. Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
  6. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
  8. Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  9. AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
  10. OnePlus Nord 6 की सेल शुरू, 9000mAh बैटरी वाले फोन को Rs 2,000 सस्ता खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »