Vodafone Idea का 251 रुपये प्रीपेड प्लान अब 10 और सर्कल में उपलब्ध

Vodafone Idea का 251 रुपये का प्रीपेड प्लान देश के अन्य सर्कल्स में भी लाइव हो चुका है। इन सर्कल्स में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मुंबई, कोलकाता, महाराष्ट्र-गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Vodafone Idea का 251 रुपये प्रीपेड प्लान अब 10 और सर्कल में उपलब्ध

दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में भी उपलब्ध है यह प्लान

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 251 रुपये डेटा पैक की वैधता 28 दिनों की
  • इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहक को मिलता है 50 जीबी डेटा
  • अब 18 सर्कल्स में उपलब्ध है कंपनी का यह प्लान
विज्ञापन
Vodafone Idea का 251 रुपये का प्रीपेड प्लान देश के अन्य सर्कल्स में भी उपलब्ध हो चुका है। वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में यह 251 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, हालांकि लॉन्च के वक्त यह प्लान चुनिंदा सर्कल्स में ही उपलब्ध था, जिसमें गुजरात, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, ओडिसा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट और केरल सर्कल शामिल थे। हालांकि, अब इस डेटा प्लान की उपलब्धता का विस्तार अन्य राज्यों में भी कर दिया गया है, जिसमें दिल्ली और मुंबई जैसे शहर भी शामिल हैं। यह नया 251 रुपये का प्रीपेड प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों ही सब्सक्राइबर्स के लिए मौजूद है।

Vodafone Idea का 251 रुपये का प्रीपेड प्लान देश के अन्य सर्कल्स में भी लाइव हो चुका है। इन सर्कल्स में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मुंबई, कोलकाता, महाराष्ट्र-गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। Gadgets 360 ने इस प्लान की जांच सभी सर्कल्स में की है। हालांकि, पहले मुंबई सर्कल में यह 251 रुपये का प्रीपेड प्लान लिस्ट नहीं किया गया था, लेकिन कुछ देर बार ही इसे बदल दिया गया। यह प्रीपेड प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों ही वेबसाइट पर लाइव है। अब यह प्लान भारत में कुल मिलाकर 18 सर्कल्स में मौजूद हैं। खबर लिखते वक्त यह प्लान ईस्ट यूपी, राजस्थान, नॉर्थ-ईस्ट, कर्नाटक और असम सर्कल में नहीं दिखा। कंपनी के इस बदलाव की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई थी।

याद दिला दें, वोडाफोन आइडिया के इस नए 251 रुपये के प्रीपेड प्लान में 50 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। हालांकि, इस डेटा पैक में टॉक-टाइम और एसएमएस बेनेफिट्स आदि नहीं मिलते। इसके अलावा इस प्लान में कोई एड-ऑन फायदे नहीं हैं। 251 रुपये वाला डेटा पैक उन सब्सक्राइबर्स के लिए है, जिनका डेटा खत्म हो गया हो व उन्हें और डेटा की आवश्यकता हो। वहीं, जो लोग टॉक-टाइम और एसएमएस बेनेफिट्स पाना चाहते हैं, उन्हें कोई दूसरा रीचार्ज कराने की आवश्कता है।

वोडाफोन आइडिया कॉम्बो प्लान पेश ऑफर करती है, जिसमें डेटा, टॉक-टाइम, एसएमएस और अन्य बेनेफिट्स आदि मिलते हैं, वो भी केवल एक रीचार्ज प्लान में। इन प्लान की शुरुआत 299 रुपये से शुरू होकर 2,399 रुपये तक जाती है। 299 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 2 जीबी डेटा, ज़ी5 सब्सक्रिप्शन और वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है, वो भी 28 दिन की वैधता के साथ। इस प्लान पर फिलहाल कंपनी डबल डेटा भी ऑफर कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »