कंपनी 1.3 करोड़ से अधिक घरों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करती है।
भारती एयरटेल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है।
Bharti Airtel टेलीकॉम कंपनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। Airtel के ग्राहकों की संख्या 65 करोड़ के पार चली गई है जिसके बाद कंपनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी भारत और अफ्रीका में अपनी सर्विसेज के लिए जानी जाती है। इस उपलब्धि के मौके पर कंपनी के वाइस चेयरमैन गोपाल विट्ठल ने भी उपलब्धियों की जानकारी दी। जीएसएम इंटेलिजेंस की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला दिया गया है जिसके मुताबिक एयरटेल के पास अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल सब्सक्राइबर बेस है।
भारती एयरटेल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। Airtel के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या 65 करोड़ को पार कर गई है। ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस (GSMA) इंटेलिजेंस के द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए Airtel ने अपने अधिकारिक प्रेस रिलीज में इस उपलब्धि की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि अब वह मोबाइल सब्सक्राइबर बेस को देखते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।
एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने इस मौके पर कहा, 'हम नवाचार, विश्वसनीयता एवं सेवाओं के अनुभव के स्तर को और ऊंचा करने का प्रयास करेंगे, ताकि हर ग्राहक के साथ संपर्क भरोसा जीतने, और मूल्य प्रदान करने का अवसर बने सके।' सब्सक्राइबर्स की यह संख्या 31 मार्च तक उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है।
Airtel के मुताबिक, भारत में उसके 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं। वहीं, अफ्रीका के 14 देशों में कंपनी के 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी ने बताया कि वह 5G प्लस सर्विस शुरू करने वाली पहली कंपनी है। 1.3 करोड़ से अधिक घरों में कंपनी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करती है। वहीं, कंपनी 1.5 करोड़ घरों तक डिजिटल टीवी सर्विसेज मुहैया करवाती है। कंपनी की एंटरप्राइज शाखा एयरटेल बिजनेस, साइबर सुरक्षा, क्लाउड, ioT और एसडी-डब्ल्यूएन सहित मिशन-क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेट करती है। कंपनी ने नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज में भी विस्तार करने की घोषणा की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?