भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल

AI आधारित ऐप, हाई क्वालिटी 4K वीडियो, और क्लाउड गेमिंग ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण यह खपत बढ़ गई है।

भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल

भारत में महीने में एक यूजर औसतन 31GB डेटा की खपत करने लगा है।

ख़ास बातें
  • औसतन हरेक यूजर महीने में 31GB डेटा की खपत कर रहा है
  • AI आधारित ऐप, हाई क्वालिटी 4K वीडियो, क्लाउड गेमिंग का चलन बढ़ा
  • देश में 5G ब्रॉडबैंड की हिस्सेदारी भी बढ़ी है
विज्ञापन

मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने में भारतीयों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत में औसतन हरेक यूजर महीने में 31GB डेटा की खपत कर रहा है। यह आंकड़ा नोकिया के वार्षिक मोबाइल ब्राडबैंड सूचकांक में निकल कर सामने आया है। AI आधारित ऐप, हाई क्वालिटी 4K वीडियो, और क्लाउड गेमिंग ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण यह खपत यहां पहुंची है। इसी के साथ देश में 5G ब्रॉडबैंड की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। 

भारत में महीने में एक यूजर औसतन 31GB इंटरनेट डेटा की खपत करने लगा है। नोकिया मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (MBiT) 2026 में इसका खुलासा हुआ है। कंपनी ने इसका 13वां एडिशन जारी किया है जिसके मुताबिक 2025 में देश में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा खपत 31GB पहुंच गई है। 2024 में यह 27.5GB थी। इसी के साथ 5G ट्रैफिक में 70% से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है। भारत में 5G डेटा ट्रैफिक 2025 में 12.9 एक्साबाइट (EB) तक पहुंच गया, जो कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक का लगभग 47% है।

भारत में कुल डेटा ट्रैफ़िक 2025 में 27 EB प्रति माह से अधिक हो गया जो पिछले पाँच वर्षों में 21.7 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) को बताता है। भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा 5G सब्सक्राइबर बेस धारण करता है। ग्लोबल लेवल पर देश दूसरा सबसे बड़ा 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) यूजर बेस भी रखता है। मेट्रो शहरों में 5G सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। कुल 5G इस्तेमाल का 58% हिस्सा शहरों से आता है। इतना ही नहीं, A, B और C कैटिगरी के एरिया में भी यह तेजी से बढ़ रहा है। 

आंकड़े बताते हैं कि भारत का डिवाइस इकोसिस्टम भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इसमें एक्टिव 4G डिवाइसेज की संख्या में 2025 में 892 मिलियन यानी 89.2 करोड़ तक पहुंच गई है। इनमें से 38 करोड़ से ज्यादा डिवाइसेज 5G भी सपोर्ट करते हैं। 2025 के दौरान बेचे गए स्मार्टफोन्स में से 90 प्रतिशत ऐसे थे जो 5G को सपोर्ट करते हैं। यानी ये डिवाइसेज मल्टीबैंड तत्परता को भी मजबूती देते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »