• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री

भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री

भारत में कंपनी बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करेगी। पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 23 प्रतिशत की थी

भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में BMW की बढ़ी हिस्सेदारी, पहली तिमाही में 1,185 यूनिट्स की बिक्री

देश में कंपनी के EVs का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 60 लाख रुपये का है

ख़ास बातें
  • कंपनी की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी लगभग 26 प्रतिशत की है
  • मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में BMW ने 1,185 EVs की बिक्री की है
  • कंपनी की EVs की बिक्री में iX1 का बड़ा योगदान है
विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में BMW की बड़ी हिस्सेदारी है। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की हिस्सेदारी लगभग 26 प्रतिशत की रही है। जर्मनी की इस ऑटोमोबाइल कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में BMW i7, iX1 LWB और इलेक्ट्रिक Mini शामिल हैं। 

इस मार्केट में BMW का मुकाबला Mercedes Benz, Audi और बिलिनेयर Elon Musk की Tesla से है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में BMW ने 1,185 EVs की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश में BMW Group के प्रेसिडेंट, Hardeep Singh Brar ने कहा, "कंपनी ने पहली तिमाही की सबसे अधिक बिक्री हासिल की है। हमारे कस्टमर्स ने कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी पर मजबूत भरोसा दिखाया है। हम बहुत से नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।" 

भारत में कंपनी बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करेगी। पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 23 प्रतिशत की थी। पिछले वर्ष कंपनी ने लगभग 3,700 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। देश में नए EVs के अलावा BMW की योजना नए व्हीकल्स के लॉन्च या मौजूदा व्हीकल्स के अपग्रेडेड वर्जन लाने की है। भारत में BMW के EVs का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 60 लाख रुपये का है। कंपनी के सबसे लोकप्रिय EV, iX1 की लोकल असेंबलिंग की जाती है। iX1 का प्राइस लगभग 50 लाख रुपये का है। कंपनी की EVs की बिक्री में iX1 का बड़ा योगदान है। BMW ने EV के कस्टमर्स की सुविधा के लिए प्रमुख हाइवेज पर 12 हाई-कैपेसिटी फास्ट चार्जर्स इंस्टॉल किए हैं। इसके साथ ही BMW के डीलर्स की लोकेशंस पर 52 फास्ट चार्जर्स लगाए गए हैं। 

पिछले वर्ष भारत में BMW के ब्रांड Mini ने इलेक्ट्रिक Countryman SE All4 को लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। JCW थीम वाले इस वेरिएंट को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है।  Countryman All4 में नई ग्रिल और अलग लुक वाले हेडलैम्प हैं। इसमें जेट ब्लैक रूफ मिलती है। JCW वेरिएंट के तौर पर इसमें ब्लैक स्ट्राइप्स और रूफ रेल्स मिलते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  3. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  4. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  6. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  7. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  10. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »