Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग

हाल ही में Infinix Hot 70 को फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के डेटाबेस पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh तक की बैटरी हो सकती है

Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट हो सकता है
  • इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh तक की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Infinix Hot 70 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Hot 70 की Google Play Console पर मॉडल नंबर - X6895 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की इमेज में फ्लैट डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रेम की दायीं साइड पर पावर, वॉल्यूम और AI बटन दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट है। इसके साथ Arm Mali-G57 GPU दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। Infinix Hot 70 का डिस्प्ले 720 x 1,576 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 280 dpi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। 

हाल ही में Infinix Hot 70 को फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के डेटाबेस पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh तक की बैटरी हो सकती है। Infinix Hot 70 में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और Galileo के विकल्प मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 167.92 x 79.12 x 7.64 mm का हो सकता है। 

भारत में Infinix Note 60 Pro को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बनाई गई एक माइक्रोसाइट पर Infinix Note 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होने की जानकारी दी गई है। Infinix Note 60 Pro को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 10 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। देश में इस स्मार्टफोन को Deep Ocean Blue, Solar Orange और Mocha Brown कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।  में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। Infinix Note 60 Pro में 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके रियर में कुछ LEDs के साथ नोटिफिकेशंस को दिखाने के लिए Active Matrix Display दिया जाएगा। यह Nothing के स्मार्टफोन्स में दिए गए Glyph Matrix इंटरफेस के जैसा हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »