BSNL अपने कस्टमर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला खास प्लान पेश करती है।
BSNL अपने कस्टमर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला खास प्लान पेश करती है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पिछले काफी समय से अपने नेटवर्क सर्विसेज का सुधार और विस्तार कर रही है। कंपनी के प्लान तुलनात्मक रूप से अन्य प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स से सस्ते हैं। ऐसा ही एक प्लान कंपनी लम्बी वैधता वाली कैटिगरी में पेश करती है। आज हम आपको BSNL का 1 साल की वैधता वाला किफायती प्लान बताने जा रहे हैं। जिसमें यूजर को रोजाना भरपूर डेटा, वॉयस कॉलिंग और कई एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलते हैं।
BSNL अपने कस्टमर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाला खास प्लान पेश करती है। इस प्लान में आपको 365 दिन की वैधता मिलती है। बीएसएनएल के पॉपुलर प्लान में शामिल यह प्रीपेड पैक 1551 रुपये में ले सकते हैं। यह प्लान लम्बी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए बेहद काम का है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। मगर स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। कुल इंटरनेट बेनिफिट की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है।
लम्बी वैलिडिटी के चलते इसमें 1 साल तक आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 4000 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी से भी कम कीमत में उपलब्ध है। BSNL Rs. 1,551 प्लान में यूजर को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी है जिनको अपने सिम को लम्बे समय तक चालू रखना हो। या फिर अगर आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए तो भी आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट