OnePlus ने भारत में SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है, जो मल्टी-डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus ने भारत में Nord 6 के साथ अपना नया SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite लॉन्च किया है। यह चार्जर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिन्हें एक ही डिवाइस से कई गैजेट्स को फास्ट चार्ज करना होता है। इसमें 100W तक का आउटपुट, डुअल पोर्ट सेटअप और GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह कॉम्पैक्ट साइज में हाई पावर डिलीवर कर सकता है।
OnePlus SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite की कीमत भारत में 3,499 रुपये रखी गई है, जबकि इसे शुरुआती ऑफर के तहत 3,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह चार्जर व्हाइट कलर में आता है और OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध है।
इस चार्जर में USB-A और USB Type-C पोर्ट का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिससे यूजर्स एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, सिंगल पोर्ट इस्तेमाल करने पर यह 100W तक SUPERVOOC चार्जिंग या 65W तक Power Delivery सपोर्ट देता है। वहीं दोनों पोर्ट एक साथ इस्तेमाल करने पर यह पावर को स्मार्ट तरीके से डिस्ट्रीब्यूट करता है, जिसमें 33W+33W, 67W+33W और 45W+18W जैसे कॉम्बिनेशन शामिल हैं।
चार्जर में कई चार्जिंग स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलता है, जिनमें SUPERVOOC, PD 3.0, PPS, Quick Charge और UFCS शामिल हैं। इससे यह स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और लैपटॉप्स जैसे अलग-अलग डिवाइस के साथ काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह चार्जर करीब 90 प्रतिशत तक की कन्वर्जन एफिशिएंसी देता है, जिससे हीट जनरेशन कम होती है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका साइज छोटा रखा गया है और हीट मैनेजमेंट बेहतर होता है। इसका वजन करीब 150 ग्राम है और यह 100-240V इनपुट सपोर्ट करता है, जिससे इसे इंटरनेशनल यूज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!