Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं।
Photo Credit: Ai+
Ai+ Nova 2 में 6.745 इंच की V-Notch डिस्प्ले है।
Ai+ ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Nova सीरीज के दोनों ही फोन 6000mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQ OS के साथ आते हैं। यहां हम आपको Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Ai+ Nova 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं Ai+ Nova 2 Ultra के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 14,999 रुपये है। Ai+ Nova 2 की बिक्री 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं Nova 2 Ultra की बिक्री 17 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Nova 2 यह फोन बैंगनी, हरा, गुलाबी, नीला, काला रंग में आता है, जबकि Nova 2 Ultra नीला, हरा, बैंगनी, काला, लाल कलर में आता है।
Ai+ Nova 2 में 6.745 इंच की V-Notch डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm @ 2.3GHz के साथ Mali-G57 MP2 दिया गया है। इस फोन में 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज के विकल्प हैं। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NSA+SA, ब्लूटूथ 5.0,ड्यूल बैंड वाई-फाई, टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
Ai+ Nova 2 Ultra में 6.78 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 4nm दिया गया है। इस फोन में 6GB+128GB / 8GB+128GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2 Ultra के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में ड्यूल स्पीकर और वीसी कूलिंग शामिल है। यह फोन NxtHalo, खास गेमिंग ट्रिगर और शॉर्टकट कस्टमाइजेशन शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी