Vodafone Idea ने लॉन्च किया 251 रुपये का डेटा पैक, मिलेगा 50 जीबी डेटा

Vodafone Idea के 251 रुपये डेटा पैक में चुनिंदा सर्कल में लाइव कर दिया गया है। इस प्रीपेड पैक को फिलहाल गुजरात, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट और केरल में उपलब्ध कराया गया है।

Vodafone Idea ने लॉन्च किया 251 रुपये का डेटा पैक, मिलेगा 50 जीबी डेटा

Vodafone Idea

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 251 रुपये डेटा पैक की वैधता 28 दिनों की
  • Reliance Jio के पास भी 251 रुपये का प्रीपेड पैक है
  • Vodafone Idea के इस पैक में नहीं मिलता कोई टॉकटाइम
विज्ञापन
Vodafone Idea ने नया 251 रुपये का डेटा पैक पेश किया है, लेकिन यह पैक चुनिंदा सर्कल के लिए आया है। वोडाफोन आइडिया के नए पैक में 50 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन इसकी वैधता 28 दिनों की है। प्लान की भिड़ंत मार्केट में Airtel के 251 रुपये के डेटा पैक से होगी। इस प्लान में भी 50 जीबी डेटा मिलता है। लेकिन इसकी वैधता सब्सक्राइबर के मौज़ूदा पैक पर निर्भर है। Reliance Jio के पास भी 251 रुपये का प्रीपेड पैक है। इसकी वैधता 30 दिनों की है और यह 50 जीबी डेटा के साथ आता है।

Vodafone Idea के 251 रुपये डेटा पैक में चुनिंदा सर्कल में लाइव कर दिया गया है। इस प्रीपेड पैक को फिलहाल गुजरात, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी ईस्ट और केरल में उपलब्ध कराया गया है। नए 251 रुपये डेटा पैक में यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 50 जीबी डेटा मिलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह एक डेटा पैक है। इसमें कोई टॉक टाइम नहीं मिलता और ना ही कोई मुफ्त एसएमएस। इसके अलावा प्लान के कोई एड-ऑन फायदे नहीं हैं। 251 रुपये वाला डेटा पैक उन सब्सक्राइबर्स के लिए है, जिनका डेटा खत्म हो गया हो। नए प्लान को वोडाफोन और आइडिया की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। नए पैक के बारे में सबसे पहले जानकारी OnlyTech द्वारा दी गई।
 
vodafone

इससे पहले, Airtel की राह पर चलते हुए Vodafone Idea ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया। इस प्लान में अब ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए 12 जीबी हाइ-स्पीड डेटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी ने इस प्लान के साथ अब दोगुना डेटा देगी। पहले 98 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी हाइ-स्पीड डेटा मिलता था। अभी कुछ दिन पहले ही Airtel ने अपने 98 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 12 जीबी डेटा देने का फैसला किया था। आज की तारीख में Airtel और Vodafone Idea अपने 98 रुपये प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन इसमें वॉयस कॉल और एसएमएस की कोई सुविधा नहीं है।

दूसरी तरफ, Vodafone Idea ने 29 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लॉन्च किया था, जो वॉयस कॉल और एसएमएस लाभ के साथ आता है। इसमें 20 रुपये का टॉकटाइम और 14 दिनों के लिए 100 एमबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Idea, Prepaid Pack

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »