Ai+ PulseTab भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 10.95-इंच डिस्प्ले, 4G LTE और 8,000mAh बैटरी मिलती है।
Photo Credit: YouTube/ Ai+
Ai+ PulseTab टैबलेट की भारत में कीमत 9,999 रुपये है
Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट Ai+ PulseTab लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आज अपने स्मार्टफोन्स और वियरेबल्स के साथ इस टैबलेट को भी पेश किया है। यह बजट सेगमेंट में आता है और इसमें 10.95-इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट स्टूडेंट्स और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है।
Ai+ PulseTab की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है और यह 6GB RAM व 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। यह टैबलेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Ai+ PulseTab में 10.95-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1200 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी के मुताबिक, बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप भी दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को TF कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह टैबलेट Android 16 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का NxtQuantum OS स्किन दिया गया है।
कैमरा सेटअप में इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके अलावा यह टैबलेट 4G LTE और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे इसे ऑन-द-गो इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Ai+ ने इसके साथ ही Nova सीरीज में Ai+ Nova Flip को भी लॉन्च किया। Flip फोन में 6.9 इंच का इनर AMOLED डिस्प्ले और 3.1 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया गया है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4325mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा