Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

आगामी स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Motorola Razr 70 Ultra का अनफोल्ड करने पर साइज लगभग 171.3 x 74.1 x 9.6 mm हो सकता है

Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Motorola Razr 60 Ultra की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Motorola Razr 70 Ultra के आउटर में डुअल कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 4,700 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • आगामी स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया क्लैमशेल स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Razr 70 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Motorola Razr 60 Ultra की जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में आगामी स्मार्टफोन के कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन (CAD) को दिखाया गया है। Motorola Razr 70 Ultra के आउटर में डुअल कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन के फोल्डेबल और आउटर डिस्प्ले पर थिन बेजेल्स दिख रहे हैं। Motorola Razr 70 Ultra को Orient Blue Alcantara और Pantone Cocoa Wood कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का Orient Blue Alcantara विकल्प टेक्सचर्ड पैनल के साथ हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिख रहे हैं। 

Motorola Razr 70 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 4,700 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आउटर पर 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। Motorola Razr 70 Ultra के इनर डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट के अंदर 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। हाल ही में  एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन का एक कथित वीडियो पोस्ट किया गया था। इस स्मार्टफोन की बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन दिए जा सकते हैं। इसके नीचे कोने पर स्पीकर ग्रिल, SIM स्लॉट, USB Type-C पोर्ट और एक माइक्रोफोन दिख रहा है। Motorola Razr 70 Ultra के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन मिल सकता है। Motorola Razr 60 Ultra में 4 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। 

आगामी स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Motorola Razr 70 Ultra का अनफोल्ड करने पर साइज लगभग 171.3 x 74.1 x 9.6 mm हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »