रिलायंस जियो सिम कार्ड की होगी होम डिलिवरीः रिपोर्ट

रिलायंस जियो सिम कार्ड की होगी होम डिलिवरीः रिपोर्ट
विज्ञापन
देश के हर क्षेत्र के लोग टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो की एंट्री को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं। इस नेटवर्क के लॉन्च ने प्रतिद्वंद्वियों के सामने नई चुनौती पेश की है। वहीं, यूज़र के बीच रिलायंस जियो सिम कार्ड खरीदने की जबरदस्त होड़ मची है। दरअसल, यूज़र जियो वेलकम ऑफर के तहत 31 दिसंबर तक मुफ्त डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं।

अफसोस की बात यह है कि अगर आपको रिलायंस जियो सिम कार्ड मिल भी जाए तो उसे एक्टिव कराने में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब खबर आ रही है कि रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर के बाहर जियो सिम के लिए हर दिन लगने वाली लंबी कतारों को देखते हुए रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी पर विचार कर रही है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगी जहां पर इच्छुक ग्राहक सिम कार्ड बुक कर सकते हैं। यहां पर आपको कुछ जरूरी जानकारियां साझा करने पड़ेगी। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ज़रूरी कार्रवाई के बाद रिलायंस जियो सिम कार्ड को आवेदक के पते पर 5-7 दिन के अंदर भेज दिया जाएगा।

हमने इस रिपोर्ट के संबंध में रिलायंस जियो को लिखा है। ज्यादा जानकारी मिलते है, हम आपको अपडेट करेंगे।

रिपोर्ट में रिलायंस जियो के एक कमर्चारी के हवाले से लिखा गया है कि सिम कार्ड होम डिलिवरी की टेस्टिंग कंपनी द्वारा हाल ही में की गई थी। इससे सबसे पहले देश के मेट्रो शहर में लॉन्च किया जाएगा। अगर यह रिपोर्ट सही है तो यह देखने मज़ेदार होगा कि सिम कार्ड एक्टिवेशन में कंपनी ने कितनी प्रगति की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Industries, Telecom, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »