Reliance Jio को हुआ 79 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान, BSNL को मिले नए कस्टमर्स

TRAI के डेटा के अनुसार, दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को सितंबर में लगभग 14.3 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Bharti Airtel को सितंबर में लगभग 14.3 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है
  • कुछ महीने पहले प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी
  • इसके बाद से इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स घटे हैं

टैरिफ अधिक होने के कारण प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स घट रहे हैं

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल रिलायंस जियो के सितंबर में सब्सक्राइबर्स घटे हैं। कंपनी को लगभग 79.7 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इससे टेलीकॉम सेक्टर में बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है। हालांकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को सितंबर में लगभग 8.5 लाख नए कस्टमर्स मिले हैं। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को सितंबर में लगभग 14.3 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों से जूझ रही Vodafone Idea ने 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं। Reliance Jio के लिए यह सबसे अधिक मासिक गिरावट वाले महीनों में से एक रहा है। कुछ महीने पहले प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स घटे हैं। BSNL को अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिल रहा है। 

हाल ही में BSNL ने अपने फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए देश भर में वाई-फाई रोमिंग की सर्विस लॉन्च की थी। इससे कंपनी के FTTH सब्सक्राइबर्स पूरे देश में वाई-फाई हॉटस्पॉट्स से कनेक्ट हो सकेंगे। इस सर्विस से कंपनी के सब्सक्राइबर्स को ट्रैवल के दौरान भी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी और उनकी डेटा की कॉस्ट घटेगी। इससे वे बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के BSNL के वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को एक्सेस कर सकेंगे। एक बार रजिस्टर करने पर सब्सक्राइबर्स आसानी से कंपनी के वाई-फाई रोमिंग नेटवर्क को खोजने के बाद उससे कनेक्ट कर सकेंगे। BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। इसका लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। 

इससे पहले BSNL ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च करने की जानकारी दी थी। देश के चुनिंदा क्षेत्रों में इस TV सर्विस को शुरू किया गया है। पिछले महीने कंपनी ने अपना नया लोगो और छह नई सुविधाओं को लाने के साथ IFTV कही जाने वाली इस सर्विस को पेश किया था। इस सर्विस के लिए कंपनी के फाइबर-टु-द-होम (FTTH) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। नई IFTV सर्विस से मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में BSNL के कस्टमर्स हाई स्ट्रीमिंग क्वालिटी में 500 से अधिक लाइव TV चैनल्स को देख सकेंगे। इसके अलावा यह पे TV कंटेंट और कुछ अन्य लाइव TV सर्विसेज की भी पेशकश करेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.