OnePlus Nord 4 अगले सप्ताह लॉन्च करेगी Nord 4, Snapdragon 7+ Gen 3 हो सकता है प्रोसेसर

इसका डुअल-टोन डिजाइन मेटल बिल्ड के साथ है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-कट कटआउट दिया गया है

OnePlus Nord 4 अगले सप्ताह लॉन्च करेगी Nord 4, Snapdragon 7+ Gen 3 हो सकता है प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

ख़ास बातें
  • देश में इसका प्राइस 30,000 रुपये से कम हो सकता है
  • इसका डुअल-टोन डिजाइन मेटल बिल्ड के साथ है
  • इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का Nord 4 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। देश में इसका प्राइस 30,000 रुपये से कम हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 दिया जा सकता है। 

Android Headlines की रिपोर्ट में Nord 4 का कथित डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन व्हाइट, मिंट, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में है। इसका डुअल-टोन डिजाइन मेटल बिल्ड के साथ है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-कट कटआउट दिया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus Nord 4 में 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Plus Gen 3 दिया जा सकता है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus Nord 4 का बैंक ऑफर्स के साथ प्राइस 27,999 रुपये का हो सकता है। इस स्मार्टफोन को OnePlus Ace 3V के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। OnePlus Ace 3V को मार्च में चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) का है। 

हाल ही में कंपनी ने OnePlus 12 को नए Glacier White कलर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये का है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच क्वाड HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) की LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Hasselblad से ट्यून्ड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  6. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  8. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »